SRH vs LSG: हैदराबाद की तूफानी जोड़ी की बल्लेबाजी से इम्प्रेस हुए सचिन तेंदुलकर, बोलें – “अगर ये लड़के पहले बल्लेबाजी करते…”

Pranjal Srivastava
Updated On:
SRH vs LSG

SRH और LSG के बीच बीती रात यानी बुधवार रात को एक धमाकेदार मैच देखने को मिला, जिसमें SRH ने 10 विकटों से जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में हैदराबाद को 166 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने महज 9.4 ओवर में ही हासिल कर मैच समाप्त कर दिया। ऐसा हो पाया SRH की तूफानी जोड़ी Travis Head और Abhishek Sharma की बदौलत, जिन्होंने 10 ओवर से पहले ही इस मैच के अपने नाम कर लिया।

दरअसल, हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने इस मैच में असाधारण प्रदर्शन किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दोनों ही बल्लेबाजों ने लखनऊ के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में छक्के चौकों की बारिश कर दी। दोनों के इस तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने हेड और अभिषेक की जोड़ी की जमकर तारीफ भी की है।

हेड और अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए Sachin Tendulkar

दरअसल, इस मुकाबले में LSG द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले की महज 34 गेंदों में ही 100 रनों की साझेदारी पूरी कर ली। वहीं इसके बाद भी उनके बल्ले का तूफान जारी रहा।

दोनों ने सिर्फ 9.4 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 167 रन जोड़ दिए। ऐसे में जाहिर तौर पर अगर वो पहले बल्लेबाजी कर रहे होते और पूरे 20 ओवर खेलते तो शायद 300 का आंकड़ा भी पार कर लेते। सचिन तेंदुलकर का भी यही मानना है। दोनों की इस तूफानी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी यही कहा है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस बात को स्वीकार किया और साथ ही हेड और अभिषेक की साझेदारी को विनाशकारी करार दिया है। सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि, “आज रात एक विनाशकारी शुरूआती साझेदारी को बयां नहीं किया जा सकता। अगर ये लड़के पहले बल्लेबाजी करते तो 300 का स्कोर बनाते!”

Travis Head और Abhishek Sharma का तूफान

SRH vs LSG मैच में जहां Abhishek Sharma ने महज 28 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 75 रन बनाए। तो वहीं दूसरी तरफ Travis Head ने महज 30 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। दोनों की इस तूफानी पारियों के बदौलत Sunrisers Hyderabad ने महज 9.4 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...