Mohammed Siraj की आंधी में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, बन गए ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
Mohammed Siraj

रविवार 17 सितंबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में Mohammed Siraj की रफ्तार और घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने घुटने टेक दिए। इस मैच में सिराज ने वो कर दिखाया जो करना हर गेंदबाज का सपना होता है, लेकिन सबसे बस की बात नहीं होती।

दरअसल, इस खिताबी मुकाबले में सिराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन रवाना कर दिया। इसके साथ ही सिराज ने अपने नाम एक खास रिक़ॉर्ड दर्ज कर लिया है, जो अबतक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया है।

ये भी पढ़े: Shubman Gill ने शतक के साथ Virat Kohli को भी पछाड़ा, बनें साल 2023 के सबसे बड़े शतकवीर

एक ही ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने Mohammed Siraj

आपको बता दें कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने मैच के चौथे ओवर में 4 विकेट चटकाकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी स्पेल के दूसरे ही ओवर में ये कमाल कर दिखाया, जिसके बाद वो एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

इस दौरान सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर Pathum Nissanka तीसरी गेंद पर Sadeera Samaravickrama चौथी गेंद पर Charith Asalanka जबकि छठी गेंद पर Dhananjaya De Silva को आउट कर ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

ये भी पढ़े: Asia cup 2023 : फाइनल मैच के बाद ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार दिया गया

Mohammed Siraj का शानदार स्पेल

इस मैच में सिराज की आंधी महज 4 विकेट तक ही नहीं रुकी। इसके बाद उन्होंने छठे ओवर में वापसी करते हुए Dasun Sanaka को अपना पांचवा शिकार बनाया। वहीं 12 ओवर में एक बार फिर Kusal Mendis के रूप में सिराज ने अपना छठा शिकार भी पूरी किया।

ऐसे में इस मैच के दौरान मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में महज 21 रन देकर 6 विकेट चटका लिए। इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला। वहीं सिराज के अलावा Hardik Pandya ने 3 जबकि Jasprit Bumrah ने भी 1 विकेट अपने नाम दर्ज किया।

ये भी पढ़े: Mohammed Shami : मोहम्मद शमी को टीम में जगह ना मिलने पर बॉलिंग कोच ने मांगी माफी, आखिर क्या है पूरी बात

महज 50 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका

भारतीय गेंदबाजों की इस घातक गेंदबाजी के बदौलत श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में महज 50 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं इसके जवाब में Team India ने महज 6.1 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया। ऐसा करते हुए भारतीय टीम ने 5 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। आखिरी बार भारतीय टीम ने साल 2018 में एशिया कप खिताब जीता था। इस जीत के साथ टीम इंडिया 8वीं बार Asia Cup Champion बन गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...