महिला टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका महिला टीम को बोर्ड से मिला बड़ा ईनाम

Kiran Yadav
Published On:
Sri Lanka women's team gets big reward from board after strong performance in Women's T20 World Cup

महिला टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका महिला टीम को बोर्ड से मिला बड़ा ईनाम : टी20 महिला विश्व कप 2023 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पहले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन किया। और इसका इनाम उन्हें मैच फीस में बढ़ोतरी के रूप में मिला है. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने महिला खिलाड़ियों की फीस को तीन गुना कर दिया है और विन बोनस की भी घोषणा की है।

श्रीलंका महिला टीम ने अपने ग्रुप के पहले दो मैच जीतने में सफल रहे और अंक तालिका में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। टीम ने अपने पहले ही मैच में मेज़बान साउथ अफ्रीका को 3 रन से हरा दिया। इसके बाद उसने अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सफेद गेंद के मैचों के लिए 250 डॉलर फीस के तौर पर मिलते थे लेकिन अब उन्हें 750 डॉलर मिलेंगे। वहीं, जीतने पर बोनस के तौर पर अलग से 250 डॉलर मिलेंगे। इस बीच, मैच नहीं खेलने वाले दस्ते के सदस्यों को मैच फीस का 25% प्राप्त होगा।

अपने प्रेस रिलीज़ में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा ,

“यह कदम देश में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने और महिला क्रिकेटरों को सशक्त बनाने की दिशा में श्रीलंका क्रिकेट के प्रयासों का हिस्सा है।”

ये भी पढ़े : IND vs AUS : दिल्ली में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के सभी टिकट बिके

श्रीलंका क्रिकेट पर कई बार महिला क्रिकेट को प्राथमिकता देने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है, खासकर कोरोना काल के दौरान, क्योंकि टीम ने मार्च 2020 और जनवरी 2022 के बीच कोई मैच नहीं खेला।

बढ़ी हुई मैच फीस भी पुरुषों की राष्ट्रीय फीस का एक अंश मात्र है। पुरुषों को उनके हालिया अनुबंधों के अनुसार $3000 प्रति T20 और $4000 प्रति ODI का भुगतान किया गया था।

हालांकि अब श्रीलंका क्रिकेट ने महिला क्रिकेट की फीस बढ़ाकर सकारात्मक शुरुआत की है और इससे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...