श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा बने टी20 के नंबर एक गेंदबाज़ , राशिद को पीछे छोड़ा

Kiran Yadav
Updated On:
Sri Lankan spinner Vanindu Hasaranga became the number one bowler of T20, Rashid backward

श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा बने टी20 के नंबर एक गेंदबाज़ , राशिद को पीछे छोड़ा : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच से पहले आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में गेंदबाजों के शीर्ष 10 में बड़ा उलटफेर हुआ है और दुनिया को एक नया नंबर एक गेंदबाज मिल गया है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को अपना नंबर एक स्थान छोड़ना पड़ा है और उनकी जगह श्रीलंका के स्पिनर वनिन्दु हसरंगा को शीर्ष गेंदबाज का स्थान हासिल हुआ है।

हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चटकाए 15 विकेट

हसरंगा को मौजूदा टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया और कुल 15 शिकार किए। सुपर 12 चरण से श्रीलंका के बाहर होने के बावजूद, हसरंगा सर्वाधिक विकेट लेने की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। दूसरी ओर जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट में पहले स्थान पर रहे राशिद इस बार अपनी ही कुर्सी गंवा बैठे हैं।

ये भी पढ़े : एबी डीविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी कहा, इस बार भारत जीतेगा टी20 विश्वकप

ऑल टाईम हाई रैंकिंग में हसारंगा ने हासिल किया नया मुकाम

हसरंगा ने तीन साल के अपने टी20 करियर में तेजी से अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने अब तक 52 मैचों में 86 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.48 रहा जबकि इकॉनमी 6.67 रही। हसरंगा ने 704 अंकों के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल की और अब वह सर्वकालिक उच्च रैंकिंग की सूची में 9वें स्थान पर है। हसरंगा बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं और वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 8वें नंबर पर बने हुए हैं।

अश्विन-अर्शदीप को बड़ा फायदा

भारत के दृष्टिकोण से टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और वह अब पांच पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि भुवनेश्वर 12वें स्थान पर बना हुआ है. युवा तेज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह एक पायदान की छलांग के साथ 23वें नंबर पर आ गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...