एडेन मार्करम के शानदार शतक से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जोहानसबर्ग सुपर किंग्स को 14 रनों से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Sunrisers Eastern Cape beat Johannesburg Super Kings by 14 runs after Aiden Markram's century

एडेन मार्करम के शानदार शतक से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जोहानसबर्ग सुपर किंग्स को 14 रनों से हराया : दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के दूसरे सेमीफाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 14 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

जवाब में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी. अब फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।

जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद जॉर्डन हरमन और कप्तान एडेन मार्करम ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की जबरदस्त साझेदारी की.

हरमन ने महज 36 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 100 रनों की तूफानी पारी खेली. गेंदबाज़ी में जोहानसबर्ग सुपर किंग्स की ओर से नांद्रे विल्लियम्स ने चार विकट झटके.

ये भी पढ़े : श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान , ज़िम्बाब्वे के इस खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम के दो बल्लेबाज महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, रीजा हेंड्रिक्स ने मध्य क्रम में विस्फोटक पारी जरूर खेली।

उन्होंने 54 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 96 रनों की जबरदस्त पारी खेली. जबकि रोमारियो शेफर्ड भी 14 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन लक्ष्य को पार नहीं कर पाए और जोहानसबर्ग सुपर किंग्स 14 रनों से मुक़ाबला हार गई।गेंदबाज़ी में सनराइजर्स की ओर से चार गेंदबाज़ो ने एक – एक विकट मिला , जबकि वैन डेर मेर्वे को विकट लिये।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...