टेस्ट में चोटिल जडेजा की जगह सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है जगह

Kiran Yadav
Published On:
Suryakumar Yadav can get place in place of injured Jadeja in test

टेस्ट में चोटिल जडेजा की जगह सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है जगह : रवींद्र जडेजा के लिए बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र का कहना है कि तब तक जडेजा के फिट होने के आसार काफी कम हैं.

भारत के पास पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के रूप में तीन विकल्प हैं, ऐसे में टीम में चौथे विशेषज्ञ स्पिनर की शायद ही जरूरत हो.

अगर टीम प्रबंधन जडेजा जैसा स्पिनर ऑलराउंडर चाहता है तो यह विकल्प भारत ए के गेंदबाज सौरभ कुमार होंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि नई चयन समिति या भारतीय टीम प्रबंधन (तब तक नई समिति नहीं बनने की स्थिति में) खेल के लंबे प्रारूप में सूर्यकुमार यादव के शानदार फॉर्म को परखना चाहेगी।

रोहित शर्मा की अगुआई में भारत को बांग्लादेश में दो टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं । भारत को अगले महीने की पहली सप्ताह में तीन मैचों वनडे सीरीज़ खेलनी है।

ये भी पढ़े : यूएई की नई टी20 लीग का पहला सीजन 13 जनवरी से होगा शुरू , छह टीमें लेंगी हिस्सा

उसके बाद 14 से 18 दिसंबर तक चटगांव और 22 से 26 दिसंबर तक मीरपुर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी ,इसके बाद अगले महीने के पहले सप्ताह में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। जडेजा ने संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के बाद घुटने की सर्जरी करवाई और अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर हो गए।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जडेजा कई मौकों पर अपने चेकअप और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं। फिलहाल इस बात की कोई संभावना नहीं है कि वह बांग्लादेश सीरीज के लिए फिट होंगे। चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली पूर्व चयन समिति ने हालांकि उन्हें फिर से फिट होने की शर्त के साथ टीम में रखा।

सौरभ इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बैंगलोर में ‘ए’ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पांच विकेट लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...