Asia Cup 2025 : ट्रॉफी विवाद के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा फैसला – मैच फीस डोनेट की

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद अपने कदम से सबको चौंका दिया। पाकिस्तान को हराने के बाद उन्होंने अपनी मैच फीस देश की आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद परिवारों को दान करने का ऐलान किया।

फाइनल जिताकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा एक बड़ा विवाद भी सामने आया, जिसने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में नई तल्खी जोड़ दी।

सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान

फाइनल के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि उन्होंने अपनी टूर्नामेंट की मैच फीस आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए डोनेट करने का फैसला किया है। कप्तान ने कहा—”आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे।”

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब सूर्यकुमार ने इस तरह की पहल की हो। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान पर मिली जीत को भी उन्होंने शहीद परिवारों को समर्पित किया था। उस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी और आईसीसी से शिकायत की थी। नतीजा यह हुआ कि सूर्यकुमार पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया गया था।

भारत का पाकिस्तान को हर मोर्चे पर विरोध

पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना कड़ा रुख बनाए रखा। खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से हाथ मिलाने से इनकार किया और किसी भी तरह का निजी संबंध बनाने से परहेज किया। फाइनल में शानदार जीत के बाद भी यही रुख बरकरार रहा।

ट्रॉफी पर 2 घंटे का ड्रामा

भारत ने मैदान पर पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 तो जीत लिया, मगर खिलाड़ियों के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। वजह थी—एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी। वे न केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं, बल्कि पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

नकवी अकसर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

यह विवाद करीब 2 घंटे तक चला। आखिरकार मोहसिन नकवी नाराज होकर मैदान छोड़कर चले गए और आयोजकों में से किसी ने भी भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी। नतीजा यह हुआ कि भारतीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी उठाए ही जश्न मनाने को मजबूर हुए।

खिलाड़ी और फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस ने सूर्यकुमार यादव के इस कदम की खूब तारीफ की है। कई लोगों ने इसे सही मायनों में ‘देशभक्ति का जज्बा’ बताया। वहीं, ट्रॉफी विवाद को लेकर फैंस ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की जमकर आलोचना की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...