ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करते नजर आए सूर्यकुमार यादव, वायरल हुआ वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
Suryakumar Yadav seen talking to ground staff, video went viral

ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करते नजर आए सूर्यकुमार यादव, वायरल हुआ वीडियो : भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच रविवार को दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच में एक दिल को छू लेने वाला वाकया भी देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव एक ग्राउंड स्टाफ के साथ समय बिताते नजर आए.

न्यूजीलैंड दौरे पर यह भारत का दूसरा वनडे था। पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और शिखर धवन 10 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। बारिश के कारण पांचवें ओवर में ही मैच रोकना पड़ा। काफी देर बाद जब बारिश थमी तो अंपायर ने मैच को 29-29 ओवर का कर दिया। लेकिन 13वें ओवर में फिर से बारिश शुरू हो गई और खेल को रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़े : सुरेश रैना ने खास अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन, हरभजन और ब्रावो भी हुए शामिल

बारिश के दौरान एक ग्राउंड स्टाफ के साथ सूर्यकुमार यादव नजर आए. न्यूज़ीलैंड ने इसका एक वीडियो अपने ओफ्फ्सिअल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ग्राउंड स्टाफ के साथ सूर्यकुमार यादव को बातचीत करते देखा जा सकता हैं।

सूर्यकुमार ने इस मैच में सधी शुरुआत की। वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच में भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच रद्द होने से पहले उन्होंने 25 गेंदों में 136 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए थे।

बता दें, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी। लेकिन, तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को एक मैच में हार मिली है और एक मैच छूट गया है. ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को तो नहीं जीत सकती, लेकिन आखिरी मैच जीतकर सीरीज जरूर बराबर कर सकती है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...