T20 World Cup 2024: सूर्या की चोट पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानें कब होगी SKY की वापसी

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्कवॉड का ऐलान हो चुका है और इस लिस्ट में जहां कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, तो वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री नहीं हो पाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 स्कवॉड में Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma और Sanju Samson जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है।

वहीं इस दौरान Shreyas Iyer और KL Rahul जैसे दिग्गजों को इस स्कवॉड से बाहर रखा गया है। वहीं इस सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में एक नाम Suryakumar Yadav का भी है। सूर्या को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 स्कवॉड में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वो अभी भी चोटिल हैं। इसी कड़ी में अब सूर्या की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है।

हर्निया बनी सूर्या के लिए परेशानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या ने ही भारतीय टीम के लिए टी20 में कप्तानी की कमान संभाली थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान सूर्या चोटिल हो गए थे और तभी से वो टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी उन्हें बाहर ही रखा गया है।

इसका मतलब साफ है कि सूर्या अबतक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। वहीं अब सूर्या की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि सूर्या को हर्निया हो गया है और वो जल्द ही इसकी सर्जरी करवाएंगे। वहीं इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सूर्या को रिकवर होने में अभी काफी समय लगने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या की रिकवरी में अभी 8-9 हफ्तों का समय लग सकता है।

कब होगी SKY की वापसी?

बता दें कि रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार ये कहा जा रहा है कि सूर्या अपनी इस चोट के कारण IPL 2024 के भी कुछ शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ऐसे में आईपीएल फैंस के लिए भले ही ये एक बुरी खबर हो सकती है। हालांकि इस अपडेट से ये साफ है कि सूर्या आईपीएल में शामिल हो सकते हैं। इससे ये भी जाहिर है कि वो टी20 विश्व कप 2024 से पहले फिट हो जाएंगे और इस मेगाटूर्नामेंट में खेलते भी नजर आ सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...