T20 World Cup 2024: ईशान किशन की एक गलती उनपर ही पड़ गई भारी! टी20 विश्व कप 2024 से भी हाथ धो सकते हैं स्टार बल्लेबाज!

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए एक बार फिर भारतीय टीम की कमान Rohit Sharma के हाथों में है। इतना ही नहीं बल्कि 1 साल बाद Virat Kohli और Sanju Samson ने भी टी20 क्रिकेट में वापसी की है।

वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय स्कवॉड में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और साथ ही KL Rahul और Shreyas Iyer जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को स्कवॉड से बाहर रखा गया है। इस सीरीज के लिए भारतीय स्कवॉड में एक और विस्फोटक खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है, जिसके होने की उम्मीद सभी को थी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Ishan Kishan की, जिनकी खुद की एक गलती उनपर ही भारी पड़ गई है और इसी वजह से अब टी20 विश्व कप से भी उनका पत्ता कटता नजर आ रहा है।

Ishan Kishan से हुई कौन सी गलती?

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ ये टी20 सीरीज भारत के लिए काफी अहम है, क्योंकि टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 से पहले यह आखिरी टी20 सीरीज है। ऐसे में जाहिर है कि इस सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर ही टी20 विश्व कप के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में ईशान किशन का इस सीरीज पर शामिल ना होना उनके लिए ही एक बड़ा नुकसान बनता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि ईशान टी20 के लिए एक बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाज हैं और बड़े शॉट्स लगाने की झमता रखते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के से पहले ईशान किशन ने खुद ही अपना नाम स्क्वाड से वापस ले लिया था। दरअसल, ईशान ने BCCI से अपील की थी कि वह लंबे समय से टीम के साथ हैं, उन्हें अब कुछ दिनों तक रिलैक्स करने की जरूरत है।

ईशान ने ही मांगा था आराम के लिए समय

उनका कहना था कि वो लंबे समय से टीम के साथ रहने की वजह से मानसिक रुप से भी कमजोर हो गए हैं और इस कारण से वह आराम चाहते हैं। BCCI ने भी उनकी अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें आराम करने दिया। हालांकि ये चाल ईशान पर ही भारी पड़ गई, क्योंकि ईशान को उम्मीद थी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी करेंगे, लेकिन स्क्वाड में उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

वहीं इसके साथ ही अब ये भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि ईशान को टी20 विश्व कप 2024 के स्कवॉड से भी बाहर ही रखा जाएगा। ऐसे में अगर सच में ऐसा कुछ होता है, तो ईशान के लिए ये बेहद बड़ा झटका साबित हो सकता है।

11 जनवरी से होगा अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीजा का आगाज

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 11 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को होगा, जबकि तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। अब सभी को इस सीरीज का इंतजार है, क्योंकि इस सीरीज में लंबे समय बाद रोहित और विराट को टी20 में जलवा बिखेरते देखा जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...