World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफाई टीमें – नामीबिया ने बनाया इतिहास बनी 16वीं टीम

Atul Kumar
Published On:
World Cup 2026

World Cup 2026 – भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।

गुरुवार को नामीबिया ने अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालीफाइंग के सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफाई टीमें सूची में अपना नाम शामिल कर लिया। नामीबिया इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम बनी।

नामीबिया की चौथी लगातार एंट्री

नामीबिया अब लगातार चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलता दिखेगा। इससे पहले वह 2021, 2022 और 2024 में भी क्वालीफाई कर चुका है। 2022 में नामीबिया ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सबको चौंका दिया था।

अफ्रीका क्वालीफायर की तस्वीर

अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालीफायर का दूसरा सेमीफाइनल जिम्बाब्वे और केन्या के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का कर लेगी। हालांकि शनिवार को होने वाले फाइनल का असर क्वालीफिकेशन पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों फाइनलिस्ट पहले ही क्वालीफाई कर चुके होंगे।

आखिरी तीन टिकट की जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें खेलेंगी। अब तक 16 टीमों ने जगह बना ली है और बाकी तीन टीमों का फैसला अक्टूबर में ओमान में होने वाले एशिया और ईस्ट एशिया-प्रशांत क्वालीफायर से होगा। जापान, नेपाल, कुवैत, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, कतर, समोआ, ओमान और यूएई इन आखिरी तीन टिकटों के लिए भिड़ेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफाई टीमें (अब तक)

क्षेत्र / आधारटीमों के नाम
मेज़बानभारत, श्रीलंका
सुपर आठ 2024 सेअफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अमेरिका
आईसीसी रैंकिंग सेपाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
क्षेत्रीय फाइनल सेकनाडा (अमेरिका), नीदरलैंड (यूरोप), इटली (यूरोप), नामीबिया (अफ्रीका)
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...