Tanzim Hasan Sakib ने महिला विरोधी पोस्ट को लेकर मांगी माफी, शुरू होते ही खत्म होने से बच गया क्रिकेटर का करियर

Ankit Singh
Published On:
Tanzim Hasan Sakib

Asia Cup 2023 सुपर 4 के आखिरी मैच में अपना डेब्यू करने वाले बांग्लादेश के गेंदबाज Tanzim Hasan Sakib ने अपने पहले ही मैच में Rohit Sharma जैसे दिग्गज का विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 7.5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसके बाद उनकी खूब तारीफें हो रही थीं। हालांकि इसके बाद से ही वो ऐसे विवादों में घिरे की उनका करियर शुरू होते ही समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया।

दरअसल, तंजीम अपने एक पुराने महिला विरोधी पोस्ट को लेकर बुरी तरह फंस गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही थी और उनका करियर खत्म होने की कगार पर आ गया था, लेकिन इस बीच माफी मांगकर तंजीम ने अपनी गलती स्वीकार की और अपने उभरते करियर को डूबने से बचा लिया।

ये भी पढ़े: ENG vs IRE हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन किसपर है भारी? World Cup 2023 से पहले क्या है इस सीरीज को लेकर इंग्लैंड की रणनीति

Tanzim Hasan Sakib ने महिला विरोधी पोस्ट पर मांगी माफी

आपको बता दें कि हाल ही में एशिया कप 2023 की समाप्ति के बाद से ही तंजीम का एक साल पुराना एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।

ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को लेकर जमकर आलोचना होने लगी। यहां तक कि महिला अधिकार आयोग ने उनके खिलाफ BCB को शिकायत कर दी। ऐसे में BCB से फटकार के बाद आखिरकार तंजीम ने अपने पोस्ट पर सफाई दी है और उसके लिए माफी मांगी है।

ये भी पढ़े: ENG vs IRE मैच बारिश बनी मुसीबत, टॉस में हुई देरी, क्या रद्द हो जाएगा पहला वनडे?

Tanzim Hasan ने किया था ये पोस्ट

गौरतलब है कि तंजीम का जो फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था, “अगर पत्नी काम करती है, तो पति के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते हैं। अगर पत्नी काम करती है, तो बच्चे के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते हैं। अगर पत्नी काम करती है, तो उसकी सुंदरता खराब हो जाती है। अगर पत्नी काम करती है, तो परिवार बर्बाद हो जाता है। अगर पत्नी काम करती है, तो घूंघट बर्बाद हो जाता है। अगर पत्नी काम करती है, तो समाज बर्बाद हो जाता है।”

ये भी पढ़े: ICC Ranking में Mohammed Siraj ने लगाई लंबी छलांग, बन गए दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज

महिला आयोग की शिकायत के बाद BCB ने तंजीम को लगाई फटकार

आपको बता दें कि इस पोस्ट को लेकर महिला आयोग द्वारा शिकायत किए जाने के बाद इसपर एक्शन लेते हुए BCB निदेशक युनूस ने उनसे इस मामले पर बात की और फटकार लगाते हुए कहा कि, “हम उसकी निगरानी करेंगे। उसका परिवार भी चिंतित है। उन्हें ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं थी। हमने उसे चेतावनी दी है क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी है और विश्व कप सामने है।

अगर उसने कुछ किया तो इसी तरह फिर से हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” वहीं इस फटकार के बाद तंजीम ने खुद की गलती कबूल करते हुए कहा कि, उन्होंने ये पोस्ट किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लिखी थीं। उन्होंने इसे किसी को निशाना बनाकर नहीं लिखा। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची तो उन्हें खेद है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...