वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में Team India को मिली करारी हार, सीरीज पर हुआ कैरेबियाई टीम का कब्जा

Pranjal Srivastava
Updated On:
Team India

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला जा रहा आखिरी मैच आखिरकार कैरेबियाई टीम के पक्ष में रहा और भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारत की शुरूआत ही खराब रही और महज तीन ओवर में ही भारतीय टीम के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 भारतीय गेंदबाज

Akeal Hosein ने दिए भारतीय टीम को शुरुआती झटके
आपको बता दें कि इस मैच के पहले ही तीन ओवर में वेस्टइंडीज के दमदार गेंदबाजी Akeal Hosein ने भारतीय टीम के दोनों ओपनर्स को पवेलियन लौटा दिया। इस दौरान जहां Yashasvi Jaiswal को हुसैन ने खुद गेंदबाजी करके खुद ही कैच पकड़कर वापस भेज दिया, तो वहीं इसके तुरंत बाद ही Shubman Gill भी LBW होकर वापस लौट गए।

Suryakumar Yadav ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस मैच में भारत की बिखरती पारी को संभालने का जिम्मा Suryakumar Yadav ने उठाया और उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी के बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर की समाप्ति तक जैसे-तैसे 165 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई।

ये भी पढ़ें: T20I मैचों के सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

F3bwkObaUAAqBkQ

Brandon King के तूफान के आगे ढेर हुई भारतीय टीम
आपको बता दें की 166 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से ओपनर Brandon King ने महज 55 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने तक नॉट आउट भी रहे। इसके अलावा Nicholas Pooran ने भी 35 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। ऐसे में भारतीय टीम को 5वें मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वेस्टइंडीज ने इस सीरीज को 3-2 से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...