ICC ODI Rankings में टीम इंडिया ने लहराया परचम, गिल बने नंबर 1 बल्लेबाज तो इस गेंदबाज ने किया नंबर 1 गेंदबाज की पोजीशन पर कब्जा

Ankit Singh
Published On:
ICC ODI Rankings

World Cup 2023 में Team India के नाम का डंका जमकर बज रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी 8 मुकाबले जीत रखे हैं और फिलहाल प्वाइंट टेबल में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज है। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने शानदार खेल प्रदर्शन का नमूना पेश किया है।

ऐसे में अब ICC ने वनडे क्रिकेट के लिए हाल ही में ताजा रैंकिग लिस्ट जारी की है और उसमें भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया है। जहां बल्लेबाजी में Shubman Gill ने पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam की बादशाहत समाप्त करते हुए नंबर 1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है, तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में Mohammed Siraj ने नंबर 1 की पोजीशन को हथिया लिया है।

Mohammed Siraj ने एक बार फिर नंबर 1 बॉलर की पोजीशन पर किया कब्जा

आपको बता दें कि अभी हाल ही में एशिया कप 2023 के दौरान Mohammed Siraj ने अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर Josh Hazlewood को पछाड़ते हुए नंबर 1 गेंदबाज की पोजीशन पर कब्जा किया था, जिसके बाद अब विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Shaheen Afridi ने इस पोजीशन को हथिया लिया था।

हालांकि अब मोहम्मद सिराज एक बार फिर अफरीदी को पछाड़ते हुए नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद सिराज 709 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 694 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

ICC Ranking के टॉप 10 लिस्ट में 4 भारतीय गेंदबाज शामिल

बता दें कि मोहम्मद सिराज ही नहीं बल्कि आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कुल 4 गेंदबाज शामिल हैं। जहां टॉप पोजीशन पर सिराज का कब्जा है, तो वहीं Kuldeep Yadav इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा Jasprit Bumrah 8वें, जबकि विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे Mohammed Shami 10वें स्थान पर काबिज हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Arshdeep
|

Arshdeep : तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं अर्शदीप, टेस्ट डेब्यू का इंतजार जारी; Duleep Trophy में दिखाया दम

Arshdeep – भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें अब टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने पर हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ...

UAE
|

UAE : आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC ने सुनाई सजा

UAE – पाकिस्तान में जन्मे और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज आसिफ खान मुश्किलों में घिर गए हैं। ...

AB de Villiers on Virat Kohli
|

AB de Villiers on Virat Kohli : सचिन से कोहली की तुलना पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मतलब कुछ और था

AB de Villiers on Virat Kohli – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिए ...

Sonal Dinusha
|

Sonal Dinusha : सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

Sonal Dinusha – भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते ...

Kieron Pollard
|

Kieron Pollard : पोलार्ड ने फिर छीना बटलर से नंबर-1 का ताज, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard – वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...

IND vs SL
|

IND vs SL : भारतीय स्पिनर्स की नो-बॉल ने बढ़ाई चिंता, साईराज बहुतुले ने दिया गजब का सुझाव

IND vs SL -श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की नो-बॉल ने टीम मैनेजमेंट की चिंता ...