Sponsorship : भारतीय क्रिकेट टीम जर्सी स्पॉन्सरशिप का पूरा इतिहास ITC से अपोलो टायर्स तक का सफर

Atul Kumar
Published On:
Sponsorship

Sponsorship – पिछले तीन दशकों में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप कई बार बदली है और हर नए पार्टनर ने टीम इंडिया को आर्थिक रूप से और भी मजबूत किया है।

तंबाकू से लेकर टेक्नोलॉजी और अब टायर्स तक—हर ब्रांड ने नीली जर्सी पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं इस स्पॉन्सरशिप का पूरा इतिहास।

ITC – पहला जर्सी स्पॉन्सर

भारतीय टीम का पहला आधिकारिक जर्सी स्पॉन्सर था ITC होटल ब्रांड। उस दौर में ITC, BCCI को टेस्ट मैच के लिए 35 लाख और वनडे मैच के लिए 32 लाख रुपए देती थी। लेकिन सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों पर बैन लगने के बाद यह डील खत्म हो गई।

सहारा – सबसे लंबा साथ

साल 2001 में सहारा इंडिया परिवार ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप संभाली। यह डील 12 साल तक चली और इसे भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी स्पॉन्सरशिप डील कहा गया। सहारा हर मैच के लिए करीब 3.34 करोड़ रुपए BCCI को देती थी।

स्टार – 2014 से 2017 तक

सहारा के बाद टीम इंडिया की जर्सी पर Star India का लोगो दिखा। इस डील में स्टार, द्विपक्षीय सीरीज के लिए प्रति मैच 1.92 करोड़ रुपए चुकाती थी। यह समझौता 2017 तक चला।

ओप्पो – टेक्नोलॉजी ब्रांड की एंट्री

साल 2017 में स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने जर्सी स्पॉन्सरशिप का जिम्मा लिया। कंपनी ने लंबी अवधि की डील साइन की थी, लेकिन 2019 में बीच में ही पीछे हट गई और उनकी जगह बाइजूस ने ले ली।

बाइजूस – सबसे बड़ी डील

2019 में Byju’s भारतीय टीम का जर्सी स्पॉन्सर बना। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइजूस ने BCCI को प्रति मैच अब तक का सबसे ज्यादा पैसा दिया। हालांकि 2023 में आर्थिक संकट और कानूनी कारणों से यह डील समाप्त हो गई।

ड्रीम 11 – अल्पकालिक साझेदारी

2023 में फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream 11 ने जर्सी स्पॉन्सरशिप संभाली और BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए की डील की। लेकिन सरकार द्वारा नए नियमों के बाद फैंटेसी ऐप्स पर बैन लग गया और यह साझेदारी भी खत्म हो गई।

अपोलो टायर्स – नया पार्टनर

अब टीम इंडिया की जर्सी पर दिख रहा है Apollo Tyres का नाम। मार्च 2028 तक चलने वाली इस डील के तहत अपोलो BCCI को प्रति मैच करीब 4.5 करोड़ रुपए देगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...