Sponsor 2025 : टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर अपोलो टायर्स, जानिए कितने करोड़ की है डील

Atul Kumar
Published On:
Sponsor 2025

Sponsor 2025 – भारतीय क्रिकेट टीम को आखिरकार नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। अब टीम इंडिया की नीली जर्सी पर अपोलो टायर्स का नाम चमकेगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को घोषणा की कि अपोलो टायर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ढाई साल का करार किया है, जो मार्च 2028 तक चलेगा। यह डील पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय टीमों पर लागू होगी।

अपोलो टायर्स बना नया जर्सी स्पॉन्सर

टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप 2025 बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के खेल रही थी, जबकि महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बिना स्पॉन्सर उतरी थी। अब अपोलो टायर्स का लोगो सभी प्रारूपों—टेस्ट, वनडे और टी20—की जर्सी पर नजर आएगा।

डील की कीमत और फायदे

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 579 करोड़ रुपये की है। इसके तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करेगा। यह रकम ड्रीम-11 के साथ हुए 358 करोड़ रुपये के समझौते से कहीं अधिक है।

भारत का क्रिकेट शेड्यूल आने वाले समय में बेहद व्यस्त है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों टीमों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट्स होंगे। ऐसे में अपोलो टायर्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।

महिला वर्ल्ड कप पर सवाल

महिला वर्ल्ड कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो होगा या नहीं।

ड्रीम-11 का करार क्यों टूटा?

ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 (Online Gaming Act 2025) के लागू होने के बाद बीसीसीआई और ड्रीम-11 का करार खत्म हुआ। संसद ने हाल ही में एक कानून पास किया, जिसमें पैसों से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही इस कानून के तहत ऐसे गेम्स के विज्ञापनों पर रोक लगाई गई और बैंकों को भी इस तरह की फंडिंग से रोका गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...