Team India : सरफराज-श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका – गिल कप्तान और जडेजा उपकप्तान

Atul Kumar
Published On:
Team India

Team India – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है। खास बात यह है कि यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र के तहत भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी।

जडेजा बने उपकप्तान

इंग्लैंड सीरीज में उपकप्तान रहे ऋषभ पंत चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए चयनकर्ताओं ने इस बार रविंद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया है। पंत के अनुपस्थित रहने के चलते टीम मैनेजमेंट के पास ज्यादा विकल्प नहीं था।

कई खिलाड़ियों की छुट्टी

इस टीम में कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी किए गए हैं। करुण नायर, जिन्हें आठ साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका मिला था, उन्हें तुरंत बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी स्क्वाड में नहीं है।

इंग्लैंड दौरे में बैकअप विकेटकीपर रहे एन जगदीशन को फिर से शामिल किया गया है।

सरफराज और अय्यर को मौका नहीं

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन अभी भी टेस्ट सेटअप से बाहर हैं। वहीं, सरफराज खान का नाम भी इस टीम में शामिल नहीं है। बैकअप बल्लेबाज के तौर पर चयनकर्ताओं ने देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन को रखा है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वाड

भूमिकाखिलाड़ी
कप्तानशुभमन गिल
उपकप्तानरविंद्र जडेजा
बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपरध्रुव जुरेल, एन जगदीशन
ऑलराउंडरवॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल
गेंदबाजजसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...