Team India नहीं खेल पाएगी Champions Trophy 2025! होस्ट पाकिस्तान बन सकता है इस बड़ी गड़बड़ी की वजह

Ankit Singh
Published On:
Team India

World Cup 2023 में Team India अभी शानदार फॉर्म में चल रही है। इस मेगाटूर्नामेंट में अबतक भारतीय टीम ने सभी 6 मैच जीत लिए है और फिलहाल प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पायदान पर है। ऐसे में भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन को देख फैंस ने Champions Trophy 2025 को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के भी हर एक अपडेट पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, जो पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला है। हालांकि इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि हो भारतीय टीम शायद चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगी? ऐसा क्यों? इसके पीछे की वजह भी होस्ट पाकिस्तान ही हो सकता है।

Team India को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर सकती है BCCI

आपको बता दें कि भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने और पाकिस्तान टीम को भारत भेजने को लेकर पहले भी BCCI और PCB के बीच घमासान देखने को मिल चुका है। दरअसल, Asia Cup 2023 की मेजबानी पहले पाकिस्तान में की गई थी, लेकिन इस दौरान बीसीसीआई ने टीम की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था।

ऐसे में भारतीय टीम के सभी मैच श्रीलंका में रखे गए थे। वहीं इसके बाद भारत में आयोजित विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर अब कहा जा रहा है कि चूकि चैंपियंस ट्रॉफी भी पाकिस्तान में ही होने वाला है, तो ऐसा हो सकता है कि उस समय भी बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दे।

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की स्थिति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 में फिलहाल भारत और पाकिस्तान की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क कहा जा सकता है। जहां पाकिस्तान अबतक इस टूर्नामेंट में खेले गए 6 मुकाबलों में से 2 में जीत जबकि 4 हार के साथ सांतवें नंबर पर है, तो वहीं भारतीय टीम अबतक अपने खेले गए सभी 6 मुकाबलों मेंं विजयी रही है और सेमीफाइनल की रेस के लिए क्वालिफाई कर गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...