Cricket Record: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इन 5 टीमों ने दर्ज की है सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश ने भी मारी इस लिस्ट में एंट्री

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 14 जून से खेला जा रहा इकलौता टेस्ट मैच आज समाप्त हो चुका है और इस मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हराकर काफी बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने क्रिकेट इतिहास में टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल, बांग्लादेश की ये जीत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। ऐसे में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराते ही एक बड़ी कामयाबी अपने नाम दर्ज कर ली है।

Fyzvi4XaMAEyGyX

ये भी पढ़ें:Nijat Masood ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

इन 5 टीमों के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी जीत South Africa के नाम दर्ज है। दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराया था और रिकॉर्ड आजतक टूट नहीं पाया है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है, जिन्होंने साल 1934 में इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वहीं इसके बाद अब आज ही के दिन बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को मात देकर इस लिस्ट में तीसरा स्थान पा लिया है।

ये भी पढ़ें: BAN vs AFG: अफगानिस्तान पर भारी पड़े बांग्लादेश के गेंदबाज, एक ही दिन में पूरी टीम को किया ढेर

दरअसल, बांग्लादेश ने हाल ही में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 546 रनों से मात देकर ये सफलता हासिल की है। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 1911 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 530 रनों की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का नाम है। इसके अलावा पांचवें नंबर पर साल 2018 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 492 रनों से हराकर एक बार फिर इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी।

यहां देखें लिस्ट

साउथ अफ्रीका (1928, vs ऑस्ट्रेलिया) – 675 रन

ऑस्ट्रेलिया (1934, vs इंग्लैंड) – 562 रन

बांग्लादेश (2023, vs अफगानिस्तान) – 546 रन

ऑस्ट्रेलिया (1911, vs साउथ अफ्रीका) – 530 रन

साउथ अफ्रीका (2018, vs ऑस्ट्रेलिया) – 492 रन

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...