असलंका की शानदार पारी की बदौलत, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Thanks to Aslanka's brilliant innings, Sri Lanka beat Afghanistan by 4 wickets

असलंका की शानदार पारी की बदौलत, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया : पाल्लेकेले में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान (SL vs AFG) को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से समाप्त की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान के शानदार शतक की मदद से आठ विकेट पर 313 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और चार विकट से मुक़ाबला अपने नाम किया। चरित असलंका को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि ओपनर गुरबाज 5 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद रहमत शाह भी 22 रन बनाकर चलते बने। कप्तान शाहिदी का बल्ला नहीं चल सका और वह 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इब्राहिम जादरान और नजीबुल्लाह क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे. जादरान ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और लंबे समय तक टिके रहे। नजीबुल्लाह ने अर्धशतक लगाते हुए 77 रन की पारी भी खेली। जादरान 162 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़े : ऋषभ पंत को लगातार मौके मिलने पर कोच लक्ष्मण ने दी प्रतिक्रिया

इस तरह अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 313 रनों का स्कोर हासिल किया। गेंदबाज़ी में श्रीलंका की ओर से रजिता ने 3 विकेट , हसरंगा ने दो विकेट और असिथा फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने एक – एक विकट लिया।

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलांकाई टीम के सलामी बल्लेबाज़ निसांका और मेंडिस ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। मेंडिस 67 और निसांका 35 रन बनाकर आउट हुए। चांदीमल ने भी 33 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम मुश्किल में थी और स्थिति और खराब हो गई थी.

इस दौरान असलंका और शनाका ने शानदार साझेदारी की। असलंका 83 और शनाका 43 रन बनाकर आउट हुए। वेलाल्गे ने निचले क्रम से नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। गेंदबाज़ी में अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 4 और मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...