IND vs AUS Final मैच का क्रेज फैंस पर पड़ेगा भारी, महामुकाबले से पहले होटल के किराए ने छू लिया आसमान

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS Final

World Cup 2023 अब आखिरकार अपने अंतिम स्टेज पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रुप में दो फाइनलिस्ट टीमें भी मिल चुकी है, जिनके बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और दूर-दूर से इस महामुकाबले का एक्शन लाइव देख पाने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

हालांकि फाइनल मैच के लिए फैंस का ये क्रेज उनपर काफी महंगा पड़ने वाला है, क्योंकि इस महामुकाबले के क्रेज को देखते हुए अहमदाबाद के होटलों और रेस्तरां का किराया आसमान छूने लगा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मैच को देखने के लिए लगातार अहमदाबाद पहुंच रहे है, जिसके लिए सुरक्षा से लेकर बाकी सभी इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। इस बीच होटलों के किराए में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

फाइनल मैच से पहले होटलों के किराए में आई भारी उछाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए देश-विदेश से फैंस के जुटने की उम्मीद के साथ ही अहमदाबाद के होटलों और रेस्तरां के किरायों को काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। बता दें कि होटल किराए में बढ़ोतरी पर फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि “भारत फाइनल में पहुंच गया है और उत्साह सिर्फ भारत में ही नहीं देखा जा रहा है। बल्कि पूरे देश में इसका उत्साह देखा जा सकता है। दुबई, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से लोग यहां आकर मैच देखने के इच्छुक हैं तो वहीं 20,000 रुपये वाले कमरों की कीमत अब 50,000 रुपये से 1,25,000 रुपये हो गई है।”

फाइनल मैच के लिए होगी खास तैयारी

बता दें कि इस फाइनल मुकाबले को और भी शानदार बनाने के लिए कुछ खास तैयारियां की गई हैं, जिसमें एयर शो भी शामिल है। भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर अपना एयर शो पेश करेगी। वहीं इसके साथ ही इस मैच के दौरान कई दिग्गज स्टार्स और सितारें भी मैच के आनंद को चार गुना बढ़ाते नजर आएंगे।

वहीं एयर शो के अलावा खबरें यह भी आ रही हैं कि पीएम मोदी भी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखने के लिए 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच सकते है। इतना ही नहीं बल्कि इस महामुकाबले में कई दिग्गजों और सितारों की एंट्री की खबरें भी आ रही हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...