इस दिन खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल,आईसीसी ने दी बड़ी अपडेट

Kiran Yadav
Published On:
The final of the World Test Championship will be played on this day, ICC gave a big update

इस दिन खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ,आईसीसी ने दी बड़ी अपडेट : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर कई टीमों में कड़ा मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। अपडेटेड पॉइंट्स टेबल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर भारत और पांचवें पर पाकिस्तान का स्थान है। इस बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC 2023) फाइनल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, लेकिन क्रिकबज की खबर के अनुसार- अस्थायी रूप से आईसीसी डब्ल्यूटीसी का फाइनल 7 से 11 जून तक होने की उम्मीद है।

मौसम के कारण खेल को पूरा करने के लिए रिजर्व डे का प्रावधान भी रखा जाएगा। वेन्यू की घोषणा पहले ही हो चुकी है। यह मैच इंग्लैंड के द ओवल में आयोजित होगा।

ये भी पढ़े : वेस्टइंडीज के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में छह टेस्ट और खेलने हैं। इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ दो और फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार घरेलू मैच खेलेगी। यदि भारतीय टीम इनमें जीत दर्ज करती है तो वह शीर्ष दो में पहुंच सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...