“भारतीय टीम युवा टीम के साथ जाकर अधिक विकल्पों…” T20 World Cup 2024 के मद्देनजर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 का आयोजन अगले साल जून के महीने में होना है, लेकिन इसके लिए सभी टीमें अभी से अपनी तैयारियों में लग गई हैं। वहीं इस दौरान Team India में कप्तानी और खासकर Rohit Sharma और Virat Kohli के खेलने पर सस्पेंस अब तक बना हुआ है। दोनों ने विश्व कप 2023 की हार के बाद से ही व्हाइट बॉल से दूरी बना रखी है। इसके साथ ही Jasprit Bumrah के भी खेलने पर बड़ा सवाल बना हुआ है।

कुल मिलाकर यूं कहा जा सकता है कि टी20 विश्व कप में इन तीनों खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है कि उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा या फिर नहीं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने हाल ही में रोहित, विराट और बुमराह के सिलेक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल, उन्होंने चयनकर्ताओं को रोहित, विराट और बुमराह पर टिके रहने के अलावा युवा खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

टी20 विश्व कप में रोहित, विराट और बुमराह के खेलने पर सस्पेंस!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां एक तरफ इस मेगाटूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपने स्टार खिलाड़ियों की सूचि बनानी शुरू भी कर दी है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम में अबतक ये तक डिसाइड नहीं हो पाया है कि इस मेगाटूर्नामेंट के लिए ब्लू टीम की जिम्मेदारी किसे सौंपी जानी चाहिए? वहीं ये तो फिर भी कम है, असली सवाल तो यह बना हुआ है कि इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे भी या नहीं?

तीनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बिल्कुल युवा टीम को उतारा गया था, जिन्होंने काफी सराहनीय प्रदर्शन किया और सीरीज अपने नाम किया। वहीं इसके बाद अब साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टी20 और वनडे के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि चयनकर्ता आगामी टूर्नामेंट के लिए युवा खिलाड़ियों पर दाव लगाना चाह रहे हैं?

“भारत की सबसे बड़ी चुनौती सही संयोजन करना”

बता दें कि इन सभी सवालों और कंफ्यूजन के बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी Parthiv Patel ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 में ब्लू टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, पार्थिव ने कहा है कि, “मेरे लिए भारत की सबसे बड़ी चुनौती हमेशा सही संयोजन ढूंढना रहा है, खासकर टी20 फॉर्मेट में। हमारे पास एक्सपेरिमेंट करने का ज्यादा अवसर नहीं है, अब हम सिर्फ तीन अफगानिस्तान मैचों के बारे में बात कर रहे हैं।”

पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि, “देखने वाली बात होगी कि उनमें विराट या रोहित या बुमराह खेलते हैं या फिर नहीं। अगर ये तीनों स्टार अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप में खिलाना बड़ा सवाल होगा। ऐसे में हो सकता है कि टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले के साथ जाए। ऐसे में आपको आईपीएल के बीच ही टीम की घोषणा करनी होगी।”

पार्थिव ने बुमराह और जडेजा को लेकर क्या कहा?

बता दें कि क्रिकबज से बात करते हुए पार्थिव ने आगे कहा कि, “मुझे यकीन है कि टीम की घोषणा करने से पहले उन्होंने सोचा होगा कि विश्व कप के लिए कौन कतार में है और क्या हम उन्हें अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए लाना चाहते हैं। यह एक पेचीदा स्थिति है। बुमराह ने पिछले एक साल में सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उन्होंने इसका अधिकांश समय चोट से उबरने में बिताया और कोई क्रिकेट नहीं खेला।

जडेजा ने लंबे समय से नहीं खेला है टी20 मैच

पार्थिव का कहना है कि रोहित, विराट और जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने लंबे समय से कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट के लिए उन्होंने उनके सिलेक्शन को लेकर कहा कि, “भारत के 2022 टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद से रोहित और कोहली दोनों ने कोई टी20 मैच नहीं खेला है। पिछले साल अगस्त से टी-20 मैच नहीं खेलने वाले जडेजा को दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम के उप-कप्तान के रूप में वापसी कराया गया है।”

“युवा खिलाड़ियों को देना चाहिए मौका” – Parthiv Patel

पार्थिव ने विराट, रोहित और बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर सस्पेंस बरकरार रखने से अच्छा युवा खिलाड़ियों पर दाव लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि, “मुझे लगता है कि भारतीय टीम युवा टीम के साथ जाकर अधिक विकल्पों पर विचार कर रही है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पार्थिव ने यह भी कहा कि अगले टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कौन करेगा, इस पर अनिश्चितता है। भारत के कोच राहुल द्रविड़ कोच होंगे या फिर नहीं, इसे लेकर भी भ्रम है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...