कैरेबियाई जमीन पर Shubman Gill- Ishan Kishan की जोड़ी ने मचाया धमाल, बन गए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी

Ankit Singh
Published On:
Shubman Gill-Ishan Kishan

वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा तीसरा वनडे मैच भारतीय टीम ने 200 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इस मैच में वैसे तो सभी खिलाड़ियों ने भरपूर योगदान दिया, लेकिन टीम इंडिया की जीत के असली हीरो रहे भारतीय टीम के ओपनर्स Shubman Gill और Ishan Kishan, जिन्होंने ना सिर्फ धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेली, बल्कि इसी के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी कर दी।

ezgif.com gif maker 5

ये भी पढ़ें: Ashes 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बनें Gill-Kishan
आपको बता दें कि इस मैच में जहां Ishan Kishan ने 64 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रन बनाए, तो वहीं दूसरी छोर से Shubman Gill ने 92 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। दोनों ने अपने निजी तौर पर अर्धशतक तो जड़ा ही, बल्कि इसी के साथ गिल और किशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी भी कर दी और इसी के साथ एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है।

ezgif.com gif maker 6

गिल और किशन की जोड़ी ने किया कमाल
दरअसल, 143 रनों की साझेदारी के साथ शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय जोड़ी Yuvraj Singh और Dinesh Kartik के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिल और किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: Stuart Broad ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में हासिल किए हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड

F2eXa8raUAAOhvB

मैच का हाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए, जिसके जवाब में 352 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 151 रनों पर ही ढेर हो गई, लिहाजा, भारत ने इस मैच को 200 रनों से जीत लिया और इसी के साथ सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...