गौतम गंभीर के इस बयान ने मचाया हंगामा, चोट नहीं बल्कि जानबूझकर खेल से खिलाड़ी को बाहर निकाला गया…

Published On:
The player was taken out of the game intentionally, not because of injury.

चोट नहीं बल्कि जानबूझकर खेल से खिलाड़ी को बाहर निकाला गया- नया साल की शुरुआत में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

 टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सीरीज के लिए किए गए टीम सिलेक्शन पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिसकी वाइट बॉल से छुट्टी कर दी गई है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये खिलाड़ी चोटिल है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

 फिलहाल उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वक्त बिताने के लिए कहा गया है। इस समय उनके पैर के घुटने में चोट लगी हुई है। इसीलिए उन्हें रिहैब के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े- ICC वुमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ 2022 लिस्ट में 1 भारतीय शामिल, लगातार दूसरे साल मिला नामांकन

 लेकिन गौतम गंभीर का यह मानना है कि खिलाड़ी को इस सीरीज के लिए आराम नहीं बल्कि हटाया गया है। सबसे पहले चयनकर्ताओं को स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें आराम दिया गया है या फिर निकाला गया है।

मेरे मुताबिक उसे सफेद गेंद के क्रिकेट से हटा दिया गया है।  कभी भी इसे लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं रही है। यह ‘आराम’ नामक शब्द बहुत अच्छा है, यह तब नहीं था जब हम खेल रहे थे। या तो हमें हटा दिया जाता था या चुना जाता था।

यह भी पढ़े- PAK vs NZ: अबरार 5 विकेट लेकर भी बने पाकिस्तान के विलेन, तीसरे ही मैच में दर्ज किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

 ऋषभ पंत ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 30 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं उन्होंने भारत के लिए 66 T20 मैच खेले हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...