World Cup 2023 के दौरान स्टेडियम के अंदर पानी की बोटल ले जाने पर लगी पाबंदी, फैंस को इन बातों का भी रखना होगा ध्यान

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

ODI World Cup 2023 का आगाज आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से होेने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला England और New Zealand के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।

वहीं इस दौरान विश्व कप 2023 के रोमांच में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है और साथ ही स्टेडियम के अंदर फैंस द्वारा ले जाने वाली कई चीजों पर रोक भी लगा दी गई है। ऐसे में इस अहम मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि फैंस विश्व कप मैचों के दौरान किन चीजों को अपने साथ स्टेडियम के अंदर ले जा सकेंगे और किन-किन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है –

ENG vs NZ मैच के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात होगे 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 के ओपनर मुकाबले यानी ENG vs NZ मैच के लिए अहमदाबाद पुलिस पूरी तरह तैयार हो गई है। इस दौरान इस टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी साझा करते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी एस मलिक ने बताया कि सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल कमिश्नर, 13 डीसीपी रैंक और 18 एसीपी शामिल रहेंगे। करीब 3500 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त में उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 500 होमगार्ड भी मौजूद रहेंगे।

मैच के दौरान स्टेडियम में इन चीजों पर लगी पाबंदी

आपको बता दें कि विश्व कप मैचों के दौरान स्टेडियम के अंदर फैंस द्वारा ले जाने वाली पानी बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इसके अलावा स्टेडियम के अंदर फैंस खाने-पीने का सामान भी नहीं ले जा सकेंगे, क्योंकि गंदगी फैलने से रोकने के लिए इसपर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं फैंस अपने देश का झंड़ा ले जा सकेंगे, लेकिन झंडों में स्टीक पर प्रतिबंध है।

हालांकि फैंस स्टेडियम में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। दरअसल, सुरक्षा नियमों के आधार पर ऐसा किया गया है, ताकि कुछ लोग मैच के दौरान स्टेडियम में पानी की बोतल इत्यादि फेंक कर खिलाड़ियों को डिसटर्ब ना कर पाए। वहीं इसके अलावा सुरक्षा के और भी कई कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें, क्यूआरटी, वज्र वाहन शामिल हैं।

19 नवंबर को होगा विश्व कप 2023 का फाइनल

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कुल 10 स्टेडियम में 48 मुकाबले खेले जाने हैं। इस बीच सबकी नजरें 14 अक्टूबर को होने वाले IND vs PAK मुकाबले पर टिकी हैं। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को Narendra Modi Stadium में ही खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...