Pakistan Team में आई दरार! स्टार खिलाड़ी ने कप्तान और डायरेक्टर पर कसा तंज

Ankit Singh
Published On:
Pakistan Team

पाकिस्तान टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौर पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की हालत इस टी20 सीरीज में भी बेहद खराब लग रही है। दरअसल, पाक टीम इस सीरीज में पहले ही शुरूआती 4 मुकाबले हार चुकी है और अब टीम पर लगातार दूसरी बार क्लिन स्वीप होने का भी खतरा मंडरा रहा है।

वहीं इस बीच एक बार फिर से पाकिस्तान टीम में दरार पड़ने की खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की अगुवाई Shaheen Afridi कर रहे हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम की एकता टूटती नजर आ रही है। ऐसे में अब पाक टीम के स्टार खिलाड़ी ने कप्तान और डायरेक्टर पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनकी क्लास लगा दी है।

Mohammad Rizwan ने शाहीन अफरीदी पर कसा तंज

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टीम की बल्लेबाजी तो ठीक-ठाक रही, लेकिन इस दौरान गेंदबाजी जरा भी कारगर साबित नहीं रही है। साथ ही कप्तान और टीम के डायरेक्टर का भी सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लगातार मिल रही हार से परेशान होकर मोहम्मद रिजवान ने शाहीन अफरीदी और डायरेक्टर Mohammad Hafeez पर तंज कस दिया है।

दरअसल, चौथे मैच में मिली करारी हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “टीम का काफी नुकसान हो गया है जैसा मैने पहले भी बताया कि कप्तान और मैनेजमेंट ने पहले बातचीत की। जिसके बाद बाबर भाई और मैं ओपनिंग नहीं करने को लेकर मान गए थे।”

रिजवान ने आगे कहा कि, “इसमे कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, हमारा मैनेजमेंट भी देख रहा है हम इससे भी ज्यादा बेहतर कर सकते थे लेकिन हमने कभी कप्तान शाहीन और टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज को इस बारे में बात करते हुए नहीं देखा कि मैं और बाबर दोबारा ओपनिंग करे।”

बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद कमजोर पड़ी पाकिस्तान टीम

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2023 में मिली करारी हार के बाद Babar Azam ने पाक टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में उनके बाद जहां टेस्ट क्रिकेट के लिए पाक टीम की जिम्मेदारी Shan Masood के हाथों में दी गई, तो वहीं टी20 और वनडे के कप्तान Shaheen Afridi बने।

हालांकि इस दौरान Shan Masood की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में क्लीन स्वीप हो गई और अब Shaheen Afridi की कप्तानी में टीम एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होने की कगार पर खड़ी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...