अगर हार्दिक पंड्या टी20 के कप्तान बनते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं ,पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
There is no problem if Hardik Pandya becomes the captain of T20, former head coach Ravi Shastri reacts

अगर हार्दिक पंड्या टी20 के कप्तान बनते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं ,पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया : टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अगर हार्दिक पंड्या को अगला टी20 कप्तान बनाया जाता है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है क्योंकि इसकी जरूरत है.

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। सेमीफाइनल में टीम बुरी तरह हारी थी। कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उनकी कप्तानी पर कई सवाल भी उठे.

यही वजह है कि अब अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नए कप्तान को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है. हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का कप्तान बनाकर भेजा गया है। इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

ये भी पढ़े : वीवीएस लक्ष्मण ने बताई हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली खूबियां , न्यूज़ीलैंड सीरीज से पहले कही यह बात

हार्दिक पांड्या को टी20 कप्तान बनाने में कोई दिक्कत नहीं- रवि शास्त्री

वहीं रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर प्राइम वीडियो पर कहा, ‘टी20 में नया कप्तान होना कोई बुरी बात नहीं है। अब जितना अधिक क्रिकेट खेला जाता है, एक खिलाड़ी के लिए सभी प्रारूपों में लगातार खेलना आसान नहीं होता है।

अगर रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे में पहले से ही आगे चल रहे हैं तो हार्दिक पंड्या को टी20 के लिए कप्तान बनाए जाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले 1983 विश्व कप विजेता खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी हार्दिक पांड्या को टी20 का कप्तान बनाने की बात कही थी. उनके अनुसार, अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं कहता कि हार्दिक पांड्या को 2024 विश्व कप का कप्तान होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ भारतीय टीम का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। एक साल तक जो चाहो करो और 2023 तक ये पक्का हो जाना चाहिए कि ये टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...