“इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं…”, AB Deviliers ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को बताया सही

Pranjal Srivastava
Published On:
AB Deviliers

IPL 2024 में एक नियम को लेकर लगातार चर्चा होती रही है और वो है ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम। इस नियम से ना तो खिलाड़ी खुश हैं, ना ही दिग्गज और ना ही फैंस। इससे पहले इसी सीजन में Rohit Sharma से लेकर Jasprit Bumrah और ऋतुराज गायकवाड़ तक ने इस नियम की आलोचना की है। सभी ने इसे खिलाड़ियों के लिए एक डिमेरिट माना है।

हालांकि अब इस नियम को लेकर एक दिग्गज पूर्व खिलाड़ी का कुछ और ही कहना है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज AB Deviliers की, जिन्होंने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस नियम से कुछ ज्यादा नुकसान नजर नहीं आ रहा है।

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के समर्थन में खड़े हुए AB Deviliers

बता दें कि एबी डिविलियर्स ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए एक वीडियो में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि इससे बल्लेबाजों को अतिरक्त फायदा मिलता है। बता दें कि डिविलियर्स ने कहा कि, “इस समय यह बल्लेबाजों का खेल है। वे दावत कर रहे हैं और इससे कोई फायदा नहीं होगा कि आईपीएल में विकेट अविश्वसनीय रूप से अच्छे रहे हैं। जब इसे पेश किया गया तो मैं उत्साहित था। मेरे लिए इसे कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं देखता हूं।”

गेंदबाजों के लिए परेशानी बन रहा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम

बता दें कि आईपीएल 2024 में खेले गए अबतक के मैचों में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम द्वारा बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिलते देखा गया है, जिससे गेंदबाजों और ऑलराउंडरों के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है। दरअसल, यह नियम आईपीएल के मैचों में 11 की जगह 12 लोगों को मैच खेलने की अनुमति देता है। हालांकि रोहित शर्मा सहित कई दिग्गजों का कहना है कि क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है और उसे वैसा ही रखना चाहिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...