Virat Kohli का ये दिग्गज साथी खिलाड़ी बन सकता है Team India का नया हेड कोच! खुद दिया बड़ा हिंट

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

T20 World Cup 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रुप में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब नए हेड कोच की तलाश BCCI ने शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि राहुल अब बतौर टीम के हेड कोच शायद अपना कार्यकाल आगे बढाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी जगह इस कार्यभार को कोई और संभालेगा।

इस बीच अब हाल ही में टीम इंडिया के नए हेड कोच बनने को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और विराट कोहली के पुराने साथी खिलाड़ी ने अपने विचार साझा किए हैं। उनका कहना है कि अगर वो टीम के नए कोच बनते हैं, तो वह युवा और सीनियर खिलाड़ियों को कुछ चीजें जरूर सिखाना चाहेंगे, जो उन्हें खुद अब जाकर समझ आती हैं।

AB de Villiers ने Team India का हेड कोच बनने को लेकर रखी अपनी राय

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी रहे डी विलियर्स ने हाल ही में टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर बात की है और उन्होंने कहा है कि अगर वो इस पद को संभालते हैं, तो वो इसका आनंद लेंगे। उनका कहना है कि, “अब यह ऐसी चीज़ नहीं है जो वास्तव में मुझे आकर्षित करती हो। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, कभी मना मत करो। आगे चलकर चीजें बदल सकती हैं।”

युवा और सीनियर खिलाड़ियों में बदलाव करना चाहते हैं मिस्टर 360

AB de Villiers ने कहा है कि अगर वो टीम के हेड कोच बनते हैं, तो वो युवा और सीनियर खिलाड़ियों को कुछ चीजें सीखाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि, “मुझे बिल्कुल पता नहीं है। मुझे लगता है कि मैं कोचिंग का आनंद लूंगा। कुछ ऐसे तत्व हैं जिनका मुझे उतना आनंद नहीं आएगा, जिन्हें मुझे सीखना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, “लेकिन मुझे लगता है कि कोचिंग कार्य के कुछ तत्व हैं जिनका मैं भरपूर आनंद उठाऊंगा। पिछले कुछ वर्षों में मैंने जो चीजें सीखी हैं, जो परिपक्वता मुझे अब 40 साल की उम्र में मिली है, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत सी चीजें बहुत स्पष्ट दिखती हैं। इसलिए इस प्रकार की सीख कुछ युवा खिलाड़ियों, यहां तक ​​कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी मूल्यवान हो सकती है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...