ENG vs IRE: England के इस युवा गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही हासिल की बड़ी कामयाबी, 5 विकेट लेकर आयरलैंड की टीम को किया ढेर

Pranjal Srivastava
Published On:
Josh Tongue

England और Ireland के बीच Lords Cricket Ground में 1 जून से खेला जा रहा मैच अब समाप्त हो चुका है और इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। दरअसल, इस मैच का फैसला तीन दिनों में ही हो गया। जहां पहली पारी के पहले दिन Stuart Broad ने 5 विकेट लेकर आयरलैंड की टीम को महज 172 रनों पर ही ढेर कर दिया। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे Josh Tongue ने भी 5 विकेट चटकाकर आयरलैंड को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Mitchell Starc ने नेट्स में दिखाया दम, लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर भारत को दी चेतावनी, Watch Video!

Josh Tongue ने लिए 5 विकेट

आपको बता दें कि जोश टंग इंग्लैंड के साथ अपना ये डेब्यू मैच खेल रहे थे। 25 वर्षीय इस गेंदबाज को The Ashes से पहले टीम में एक मौका दिया गया था और आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल, जहां पहली पारी में 1 विकेट तो दूसरी पारी के दौरान टंग ने अकेले ही आयरलैंड के 4 बल्लेबाजों को चलता कर अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा कर दिखाया है।

ये भी पढ़ें: The Ashes: England ने एशेज के पहले दो मैचों के लिए टीम का किया ऐलान, 16 खिलाडियों के बीच इंग्लैंड के लिए महज 1 मैच खेलने वाला युवा खिलाड़ी भी है शामिल

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच में जहां पहली पारी में आयरलैंड की टीम महज 172 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने Ben Duckett के 182 रन और Ollie Pope के 205 रनों की पारी के साथ 4 विकेट गंवाकर 524 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। वहीं इसके जवाब में भी आयरलैंड के बल्लेबाज कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाए और दूसरी पारी में 362 रनों पर आयरलैंड एक बार फिर ऑल आउट हो गई। ऐसे में इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में महज 11 रनों का लक्ष्य आया, जिसे मेजबान टीम ने बिना किसी नुकसान के हासिल भी कर लिया। ऐसे में आयरलैंड को करारे हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...