उत्तर प्रदेश के इस युवा स्पिनर को रविंद्र जडेजा की जगह मिलेगा भारतीय टीम में मौका

Kiran Yadav
Published On:
This young spinner from Uttar Pradesh will get a chance in the Indian team in place of Ravindra Jadeja

उत्तर प्रदेश के इस युवा स्पिनर को रविंद्र जडेजा की जगह मिलेगा भारतीय टीम में मौका : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। जडेजा अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं और इस वजह से वह इस दौरे में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वहीं खबरें हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी जगह उत्तर प्रदेश के युवा स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार को मौका दिया जाएगा.

रवींद्र जडेजा की बात करें तो वह अभी भी घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। वह एशिया कप के दौरान ही चोट का शिकार हो गए थे। जडेजा ने भारत के लिए आखिरी मैच 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ दुबई में खेला था। इसके बाद उन्हें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था। उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और इस वजह से वह लंबे समय से बाहर थे.

हाल ही में बांग्लादेश दौरे के लिए उनकी जगह आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को वनडे टीम में शामिल किया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि सौरभ कुमार को टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है, जो बांग्लादेश दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़े : गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अहमदबाद मैदान की हुई एंट्री

सौरभ कुमार टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे।

क्रिकट्रैकर में छपी खबर के मुताबिक, ‘भारत ए टीम का हिस्सा रहे उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया जाएगा. जडेजा अभी घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। आने वाले दिनों में चयनकर्ता उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेंगे।

टीम इंडिया को 4 दिसंबर को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलना है। दूसरा मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों मैच ढाका में होने हैं। इसके बाद तीसरा मैच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में टीम इंडिया वहां तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...