तीन भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में दोहरे शतक लगाए

Kiran Yadav
Updated On:
Three Indian players who scored double centuries in Test and ODI formats

तीन भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में दोहरे शतक लगाए: क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाना आसान काम नहीं है। शतक बनाने के लिए एक खिलाड़ी को क्रीज पर लंबी समय तक बल्लेबाजी करनी होती है और कुछ बेहतरीन शॉट भी खेलने होते हैं। वहीं अगर आप दोहरा शतक बनाने का सोचते हो तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। दोहरा शतक बनाने के लिए एक खिलाड़ी को घंटों बल्लेबाजी करनी पड़ती है।

अब तक कई ऐसे भारतीय बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक लगाए है ,जबकि विराट कोहली भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। विराट कोहली अब तक कई क्रिकेट रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाया है।

टेस्ट क्रिकेट में अब तक कई भारतीय बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, विराट कोहली, वीरेंदर सहवाग जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है, लेकिन जब वनडे में दोहरा शतक बनाने की बात आती है, तो यह कारनामा केवल 3 खिलाड़ी ही कर पाए हैं। वहीं वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम है।

आज हम आपको उन 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आइये एक नज़र डालते है उन बल्लेबाज़ों पर :

1. सचिन तेंदुलकर

image 51

वनडे इतिहास में पहला दोहरा शतक लगाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था। उन्होंने यह कारनामा 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। उस मैच में तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए थे जिसमे 25 चौंके और तीन छक्के शामिल थे।

टेस्ट करियर में तेंदुलकर ने छह दोहरे शतक लगाए है। उनका उच्चतम टेस्ट स्कोर 248 रन है जो उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के विरुद्ध ढाका में बनाया था।

उसके अलावा सचिन ने 1999 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 217 , 2000 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ नागपुर में नाबाद 201 , 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 241 , 2010 में कोलोंबो में श्रीलंका के खिलाफ 203 और बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 214 रन बनाए थे।

2. वीरेंद्र सहवाग

image 52

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के नाम भी टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर 2011 को वनडे में पहली बार दोहरा शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 149 गेंदों पर 219 रन बनाये थे जिसमे 25 चौंके और सात छक्के शामिल थे।

टेस्ट में सहवाग ने 2 तिहरे शतक और छह दोहरे शतक लगाए है। सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 और 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन बनाये थे।

3. रोहित शर्मा

image 53

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होंने वनडे इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाए है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था जहां उन्होंने 209 रनों की पारी खेली ।

13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दूसरा दोहरा शतक लगाया जहां उन्होंने 264 रनों की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली । 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तीसरा दोहरा शतक लगाया जहां उन्होंने नाबाद 208 रनों की पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने मात्र एक बार दोहरा शतक लगाया है जो साल 2019 में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने 212 रनों की पारी खेली थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...