Asia Cup Final : दबाव छींटाकशी और जीत – एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा का पूरा बयान

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup Final

Asia Cup Final – दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के नायक बने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने खुलकर कहा कि पाकिस्तान की छींटाकशी और आक्रामकता का सबसे बड़ा जवाब ट्रॉफी जीतकर देना ही था। तिलक के नाबाद 69 रनों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया और खिताब अपने नाम किया।

तिलक वर्मा का बयान: जीत ही सबसे बड़ा जवाब

हैदराबाद लौटने के बाद तिलक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “शुरुआत में दबाव और तनाव जरूर था, लेकिन मैंने देश को प्राथमिकता दी। मुझे पता था कि अगर दबाव के आगे झुक गया तो खुद को और 140 करोड़ भारतीयों को निराश करूंगा।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खिलाड़ियों ने मैच में काफी छींटाकशी की, लेकिन उन्होंने जवाब में चुप रहना ही बेहतर समझा। “हमने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे और माहौल गरम हो चुका था। मैंने फैसला किया कि मैं बल्ले से जवाब दूंगा, न कि शब्दों से।”

बेसिक्स पर भरोसा और धैर्य से जीत

तिलक ने स्वीकार किया कि उन्होंने वही सीखा जो शुरुआती दिनों में कोचों ने सिखाया था। बेसिक्स पर भरोसा रखा और धीरे-धीरे दबाव से बाहर निकले। उनका मानना है कि पाकिस्तान को असली जवाब भारत की जीत ही थी।

फाइनल ओवर का रोमांच

भारत को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। तिलक ने कहा, “मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मुझे भरोसा था कि मैं मैच जिताऊंगा। गेंद-दर-गेंद रणनीति बनाकर खेला और बस देश के बारे में सोचता रहा। गर्व है कि मैं यह कर सका।”

भारत-पाक मैचों का तनाव और तिलक का धैर्य

भारत-पाक मैच हमेशा तनाव से भरे होते हैं। तिलक ने कहा कि मैदान पर बहुत कुछ चल रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखा। “मैच के दौरान मैंने किसी को जवाब नहीं दिया। लेकिन जीत के बाद सबको जवाब मिल गया।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...