बारिश के चलते न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस में हुई देरी

Kiran Yadav
Published On:
Toss delayed in third T20 between New Zealand and India due to rain

बारिश के चलते न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस में हुई देरी : न्यूजीलैंड और भारत (NZ vs IND) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज पर बारिश का असर पड़ा है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन दूसरे मैच में राहत मिली। हालांकि, बारिश ने एक बार फिर तीसरे टी20 को प्रभावित किया और टॉस में देरी हुई। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे था लेकिन इसमें देरी हुई है और ऐसा बारिश के कारण हुआ है।

बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर टॉस में देरी की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

“बारिश के कारण नेपियर में टॉस में देरी हुई है।”

आपको बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टी20 मैच में भारत ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया.

मैच में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार खेल दिखाया और 111 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बाद में गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते रहे।

ये भी पढ़े : ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए लिया अहम फैसला, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट को लेकर किया ये बदलाव

तीसरे टी20 मुक़ाबले में टिम साउथी करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन नेपियर में खेले जाने वाले अंतिम टी20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनका मेडिकल अपॉइंटमेंट है और इसी वजह से वह मुकाबले से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टिम साउदी टीम की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को भी टीम में शामिल किया गया है. विलियमसन के वनडे सीरीज से पहले टीम से जुड़ने की संभावना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...