उमेश यादव और अश्विन की शानदार गेंदबाज़ी से 227 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी

Kiran Yadav
Published On:
Umesh Yadav and Ashwin's superb bowling reduced Bangladesh's innings to 227.

उमेश यादव और अश्विन की शानदार गेंदबाज़ी से 227 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी : ढाका में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 19 रन बना चुकी है. शुभमन गिल 14 और केएल राहुल 3 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 227 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।गेंदबाज़ी में भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 जबकि जयदेव उनादकट ने 2 विकेट लिए.

बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शंटो और जाकिर हुसैन ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की लेकिन 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे उनादकट ने जाकिर हुसैन को केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया. इसी स्कोर पर बांग्लादेश की टीम को एक और झटका लगा जब अश्विन ने 24 रन के निजी स्कोर पर शंटो को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

ये भी पढ़े : रणजी ट्रॉफी में संजू सैमसन ने फिर तहलका मचा चयनकर्ताओं को जड़ा तमाचा, 14 गेंदों पर ठोक डाले 56 रन

शाकिब और मोमिनुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई, लेकिन उमेश यादव ने शाकिब को 16 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. मुशफिकुर और लिटन दास क्रमश: चौथे और पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। मुशफिकुर ने 26 और लिटन ने 25 रन बनाए।

इस मैच में टीम इंडिया ने एक बदलाव किया है जबकि बांग्लादेश की टीम दो बदलाव के साथ आई है। पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव की जगह 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जयदेव उनादकट को मौका मिला है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...