USA vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शुरूआत ही रही शर्मनाक, रोमांचक सुपर ओवर में यूएसए ने दी करारी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
USA vs PAK

T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान ने बीती रात ही यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत की और इस मेगाटूर्नामेंट में उनकी शुरूआत ही बेहद शर्मनाक रही। दरअसल, इस मुकाबले में यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी। सुपर ओवर तक चले मैच में मेजबान ने पाक को 5 रनों के अंतर से हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।

टाई हुआ था USA vs PAK मैच

आपको बता दें कि USA vs PAK मुकाबला ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया, जिसमें Pakistan की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि उनकी शुरूआत ही बेहद खराब रही। पाक टीम ने पहले 2 ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए।

हालांकि इसके बाद कप्तान Babar Azam ने 43 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा Shadab Khan ने भी महज 25 गेंदों में 40 रन बनाए। दोनों की इन पारियों के बदौलत पाक टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएस की तरफ से Monank Patel 50(38), Andries Gous 35(26) और Aaron Jones 36(26) ने महत्वपूर्ण पारियां खेली। हालांकि इसके बावजूद यूएसए की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 तक ही पहुंच सकी। ऐसे में ये मुकाबला टाई हो गया।

सुपर ओवर में USA की शानदार जीत

मैच टाई होने के बाद ये मुकाबला सुपर ओवर में गया, जिसमें यूएसए को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान USA ने 1 ओवर में 18 रन बनाए। इस दौरान पाकिस्तान को 19 रन बनाने थे, लेकिन पाक टीम 1 ओवर में महज 13 रन ही बना सकी। ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...