IND vs AFG : राशिद खान ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की, बोले- इतनी कम उम्र में ऐसी समझ मुश्किल से दिखती है

Atul Kumar
Published On:
IND vs AFG

IND vs AFG – युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक अपनी पहचान बना ली है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया।

फिलहाल वैभव भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। हालांकि विपक्षी टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। राशिद ने वैभव के शॉट सिलेक्शन, निडर बल्लेबाजी और खेल को समझने की क्षमता को खास बताया।

आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक वैभव का सफर

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

इसके बाद आईपीएल 2026 में भी वैभव ने कई मुकाबलों में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की और सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।

उनके इसी आक्रामक अंदाज और बल्लेबाजी की समझ ने उन्हें बेहद कम उम्र में चर्चा में ला दिया।

राशिद खान ने वैभव के शॉट सिलेक्शन को बताया खास

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने Times of India से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की।

राशिद के मुताबिक वैभव की सबसे बड़ी खासियत उनका निडर क्रिकेट और अपने शॉट्स पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि वैभव को पता होता है कि किस गेंदबाज और किस टीम के खिलाफ किस तरह का गेम प्लान अपनाना है।

राशिद ने कहा:

“जैसे मैंने कहा, निडर क्रिकेट। वह अपने स्किल्स को सपोर्ट करता है और अपने शॉट जानता है। मुझे लगता है कि उनका शॉट सिलेक्शन ज्यादा महत्वपूर्ण है और उन्हें किसी भी टीम, किसी भी गेंदबाज के खिलाफ अपना गेम प्लान पता है।”

उन्होंने आगे कहा कि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी में इस तरह की समझ आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।

‘इतनी कम उम्र में ये चीजें मुश्किल से दिखती हैं’

राशिद खान ने वैभव की क्रिकेटिंग समझ की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी चीजें सामान्य तौर पर समय के साथ आती हैं, लेकिन वैभव के पास इतनी कम उम्र में ही यह क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा:

“आप इतनी कम उम्र में मुश्किल से ही ये सब चीजें देखते हैं। ये समय के साथ आता है लेकिन उसके पास अभी से है।”

राशिद के मुताबिक वैभव जिस बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, वही उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

‘उनका हैंड-आई कोऑर्डिनेशन बहुत अलग है’

राशिद खान ने वैभव सूर्यवंशी की ताकत और उनके हैंड-आई कोऑर्डिनेशन की भी विशेष रूप से तारीफ की।

उन्होंने कहा:

“जिस बेखौफ अंदाज में वह खेलते हैं, वही उन्हें खास बनाता है। उनके पास जो ताकत है और उनका जो हैंड-आई कोऑर्डिनेशन वो बहुत अलग चीज है। ऐसा आपको शायद ही किसी खिलाड़ी में देखने को मिले।”

राशिद ने वैभव की प्रतिभा को ईश्वर की देन भी बताया।

राशिद बोले- मैं उस उम्र में इतना टैलेंटेड नहीं था

राशिद खान ने अपनी युवा उम्र के दिनों से वैभव की तुलना करते हुए कहा कि जब वह वैभव की उम्र के थे, तब उनके पास उतनी प्रतिभा नहीं थी।

उन्होंने कहा:

“ईमानदारी से कहूं तो उस उम्र में मैं इतना टैलेंटेड नहीं था। लेकिन हां स्किल था। लेकिन मुझे नहीं पता मैं उस उम्र में इतने बड़े छक्के मार पाता। जैसा कि वो मार रहा है।”

राशिद ने आगे कहा कि वैभव ने सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित की है।

वैभव ने आईपीएल और भारत दोनों में दिखाई प्रतिभा

राशिद खान के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ घरेलू या फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ही अपनी क्षमता नहीं दिखाई है, बल्कि भारतीय टीम के लिए खेलने के दौरान भी उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है।

उन्होंने कहा:

“जैसा कि मैंने कहा, वह एक अनोखी प्रतिभा हैं। उन्होंने यह बात सिर्फ आईपीएल में नहीं, भारतीय टीम में भी साबित की है। इसलिए मुझे लगता है कि वह सच में बहुत खास खिलाड़ी हैं।”

जिम्बाब्वे सीरीज में बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ज्यादा प्रभावशाली नजर आए।

उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया। इसके बाद उनकी चर्चा और बढ़ गई।

हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। अब फैंस को इंतजार है कि उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कब जगह मिलती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...