विराट और राहुल की अर्धशतकीय पारियां की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया

Kiran Yadav
Published On:
Virat and Rahul's half-centuries helped India set Bangladesh a target of 185 runs

विराट और राहुल की अर्धशतकीय पारियां की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के 22वें मुक़ाबला भारत बनाम बांग्लादेश (INDvsBAN) के बीच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 184/6 का स्कोर बनाया। विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा चौथे ओवर में 2 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार हो गए। यहां से केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ पारी की अगुआई की और कुछ बेहतरीन शॉट खेले। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर को 79 तक पहुंचाया। राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली और 32 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।

ये भी पढ़े : विराट कोहली ने रचा इतिहास, महिला जयवर्दने को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप के बने बादशाह

सूर्यकुमार यादव आए और तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 16 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से कुछ विकेट जल्दी गिरे। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक क्रमशः 5 और 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अक्षर पटेल भी सिर्फ 7 रन का योगदान दे सके. इन सबके बीच विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा विश्व कप का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा.

विराट ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली और अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। गेंदबाज़ी में बांग्लादेश की और से हसन महमूद ने तीन विकेट और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकट लिए।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइवअपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज क्रिकेटयात्री पर पाएं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...