WTC Final 2023 से पहले फुटबॉल मैच का आनंद लेने पहुंचे Virat-Anushka, फाइनल मैच के लिए मिला था स्पेशल इन्विटेशन

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड में WTC Final 2023 के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से ICC World Test Championship का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। विराट के साथ टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी और अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस दौरान प्रैक्टिस नेट्स में जमकर पसीना बहाने के साथ हाल ही में विराट को अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी देखा गया था। वहीं अब WTC Final मैच से पहले विराट-अनुष्का फुटबॉल मैच का आनंद लेते नजर आए।

FxtVTbHaQAAv9ul

ये भी पढ़ें: WTC 2023 : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में भारत के लिए यह खिलाड़ी निभा सकता है हम भूमिका, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज Michael Hussey ने बताई वजह

FA Cup का लुफ्त उठाते नजर आए विराट-अनुष्का

आपको बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को इंग्लैंड के लंदन में मशहूर FA Cup का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें विराट और अनुष्का भी शामिल हुए थे। खास बात यह है कि इस मैच के लिए कपल को स्पेशल इन्विटेशन मिला था। दरअसल, बीते दिन FA Cup का फाइनल मैच Manchester United और Manchester City के बीच वेम्बली स्टेडियम में खेला गया, जिसके लिए विराट-अनुष्का के साथ-साथ देश के कई अन्य खिलाड़ियों को भी बुलाया गया था।

images 2 8

इस वजह से मिला था स्पेशल इनविटेशन

रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का के स्पेशल इन्विटेशन का कनेक्शन Puma Brand के साथ जुड़ा हुआ है। दरअसल, Virat Kohli और Anushka Sharma भारत में Sportswear Brand Puma के ब्रांड एंबेसेडर हैं। वहीं प्यूमा और मैनचेस्टर सिटी का भी आपस में स्पेशल कनेक्शन है। ऐसे में Puma और Manchester City के खास कनेक्शन की वजह से ही विराट-अनुष्का को स्पेशल न्योता मिला था।

images 2 9

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Final Showdown के बाद इस खिलाड़ी का रहा Orange Cap पर कब्जा, टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं ये खिलाड़ी

Shubman Gill भी हुए थे शामिल

आपको बता दें कि विराट-अनुष्का के साथ FA Cup के फाइनल मैच का आनंद उठाने विराट-अनुष्का के साथ IPL 2023 के स्टार खिलाड़ी Shubman Gill भी पहुंचे थे। इसके साथ Surya Kumar Yadav और उनकी पत्नी Devisha Shetty भी इस मैच का आनंद उठाने पहुंचे थे। वहीं अगर इस फाइनल मैच की बात करें तो इस मैच में Manchester City ने Manchester United को 2-1 से हरा दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

awml5zqc8e4ebwv

kxuj4hckqc

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।