ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में Virat Kohli ने मचाया तहलका, तोड़ डाला Ricky Ponting का रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

Team India के दमदार बल्लेबाज Virat Kohli के सितारे इन दिनों गर्दीश में नजर आ रहे हैं। कोहली आए दिन अपने नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार 27 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में भी King Kohli ने एक और कीर्तिमान रच दिया। दरअसल, King Kohli भले ही इस मैच में अपनी टीम को जीत ना दिला सके हों, लेकिन इस दौरान उन्होंने अर्धशतक जड़कर Ricky Ponting के रिकॉर्ड को धव्स्त जरुर कर दिया है।

Virat Kohli ने तोड़ा Ricky Ponting का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस मैच में King Kohli ने 61 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक कुल 56 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत किंग कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है।

दरअसल, कोहली ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल 113 फिफ्टी प्लस स्कोर जड़े हैं, जबकि पोंटिंग के नाम वनडे में 113 अर्धशतक दर्ज थे। इस लिस्ट में टॉप पोजीशन पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी Sachin Tendulkar का नाम है, जिन्होंने वनडे में कुल 145 बार 50 प्लस स्कोर किया था।

मैच का हाल

किंग कोहली इस अर्धशतक के बावजूद भी भारतीय टीम को ये मैच नहीं जीता सके। वहीं मैच की बात करें अगर तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कही ना कहीं उनका ये फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ, क्योंकि 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बना दिए। वहीं इसके जवाब में Team India 49.4 ओवर में 286 रनों पर ही ढेर हो गई, लिहाजा भारतीय टीम 66 रनों से ये मैच हार गई। हालांकि इसके बावजूद भी टीम इंडिया ने 2-1 से इस सीरीज को जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...