IND vs ENG सेमीफाइनल मुकाबले में भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, फॉर्म पर उठे सवाल…तो हिटमैन ने किया बचाव

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs ENG

बीती रात यानी 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 68 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में एंट्री मार ली। इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। हालांकि एक बार फिर Virat Kohli का फॉर्म इस मैच में भी चर्चा का विषय बना रहा।

दरअसल, इस सेमीफाइनल मुकाबले में भी विराट कोहली महज 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसे में उनके फॉर्म पर सवाल उठना लाजमी थी, क्योंकि विराट इस पूरे सीजन में एक भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। ऐसे में अब जब उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं, तो खुद कप्तान रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया है। उन्होंने बताया है कि विराट फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Rohit Sharma ने किया विराट का बीच बचाव

बता दें कि IND vs ENG सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में ये इस सीजन का उनका लगातार 7वां खराब प्रदर्शन रहा। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अबतक केले गए कुल 7 मुकाबलों में विराट ने महज 75 रन बनाए हैं। ऐसे में अब रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया है।

बता दें कि विराट के खराब फॉर्म के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, “विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम ऐसे बड़े मैचों में उनकी क्लास और महत्व को समझते हैं, उनके लिए फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं रही। वह फाइनल के लिए तैयारी कर रहे हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...