पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी ऐतिहासिक पारी को किया याद , इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Kiran Yadav
Published On:
Virat Kohli remembers his historic innings against Pakistan, shares photo on Instagram

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी ऐतिहासिक पारी को किया याद , इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर : भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी ऐतिहासिक पारी को याद किया है।

विराट कोहली ने उस मैच में जबरदस्त पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच जिता दिया था और अब उन्होंने उस पारी पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. विराट कोहली ने कहा है कि वह पारी उनके लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. 31 रन पर चार विकेट गंवाकर टीम इंडिया काफी मुश्किल में थी लेकिन हार्दिक पंड्या और विराट कोहली की साझेदारी ने पूरे मैच का पासा पलट दिया.

हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की जबरदस्त साझेदारी की और टीम को मैच में वापस ला दिया। विराट कोहली ने सिर्फ 53 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिला दी.

ये भी पढ़े : अगले साल विश्वकप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम ,पीसीबी के प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

विराट कोहली ने याद की अपनी 82 रनों की पारी

विराट कोहली ने उस पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी करार दिया था और एक बार फिर उन्होंने कहा है कि वह इस पारी को हमेशा याद रखेंगे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने कहा,

“23 अक्टूबर 2022 मेरे लिए हमेशा एक बहुत ही खास दिन रहेगा। मैंने क्रिकेट मैच में उस तरह की ऊर्जा पहले कभी नहीं देखी। यह एक यादगार रात थी।”

आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। वह जबरदस्त फॉर्म में थे और लगभग हर मैच में उन्होंने बेहतरीन पारियां खेलीं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक भी लगाया था। हालांकि उस मैच में हारकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...