Wasim Akram : वसीम अकरम का बड़ा बयान – ICC राजनीति को क्रिकेट से अलग करे

Atul Kumar
Published On:
Wasim Akram

Wasim Akram – पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में “राजनीति के दखल” पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपील की है कि वह “खेल को राजनीति से अलग करने” के लिए हस्तक्षेप करे।


हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) या पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ़ तौर पर आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर लगे प्रतिबंध की ओर था।

वसीम अकरम का बयान – “खेल को राजनीति से दूर रखो”

विजडन (Wisden) को दिए एक इंटरव्यू में वसीम अकरम ने कहा,

“सॉरी, लेकिन मैं क्रिकेट में राजनीति पसंद नहीं करता। खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। हर देश के खिलाड़ी को लीग क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। हिम्मत दिखाओ, बड़ा दिल रखो।”

उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी (ICC) को इस मुद्दे में दखल देना चाहिए क्योंकि क्रिकेट बोर्ड्स और लीग के मालिकों को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि किस देश का खिलाड़ी खेले या नहीं।

“यह मायने नहीं रखता कि टीम का मालिक कौन है या लीग कौन चलाता है। हर देश के खिलाड़ी को खेलने का अधिकार होना चाहिए,” अकरम ने कहा।

IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर क्यों लगा है बैन?

वसीम अकरम ने सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उनका बयान साफ़ तौर पर IPL में पाकिस्तानियों की गैर-मौजूदगी की तरफ था।
दरअसल, 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को IPL में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था।

2008 में पहले सीजन के दौरान शोएब अख्तर, सोहेल तनवीर, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी IPL में खेले थे।
लेकिन 26/11 के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्ते खराब हुए और उसके बाद से किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को IPL में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली।

हालिया एशिया कप में दिखी भारत-पाकिस्तान की तल्खी

सितंबर 2025 में हुए एशिया कप के दौरान भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव दिखा।
भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए, जिनमें भारत ने सभी मुकाबले जीते।
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस बात ने जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ तक नहीं मिलाया।

इसकी वजह अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को बताया गया, जिसमें पाकिस्तानी आतंकियों ने सैलानियों की हत्या कर दी थी।
उस घटना के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

आतंक पर खामोश रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर

वसीम अकरम भले ही क्रिकेट में राजनीति से दूरी की बात कर रहे हों,
लेकिन अब तक किसी भी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत में हुए आतंकी हमलों की खुलकर निंदा नहीं की है।
शाहिद अफरीदी से लेकर शोएब अख्तर तक कई पूर्व क्रिकेटर अक्सर भारत के खिलाफ विवादित बयान देते रहते हैं।

यहां तक कि शोएब अख्तर ने भारतीय मंचों पर जाकर “हिंदू और मुस्लिम साथ नहीं रह सकते” जैसी बातें कीं, जबकि अफरीदी भारत को “कब्जे वाला देश” कह चुके हैं।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर राजनीति का साया

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012 के बाद से नहीं खेली गई है।
दोनों टीमें केवल ICC टूर्नामेंट्स और एशिया कप जैसे बहु-देशीय इवेंट्स में ही आमने-सामने आती हैं।
बीसीसीआई का रुख साफ़ है—जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करता, तब तक द्विपक्षीय सीरीज या खिलाड़ियों की अदला-बदली मुमकिन नहीं है।

वसीम अकरम की अपील – “ICC को कदम उठाना चाहिए”

अकरम ने कहा,

“क्रिकेट बोर्ड्स को आगे आना चाहिए। ICC को इस पर कदम उठाना चाहिए। यह खेल दुनिया को जोड़ने के लिए है, तो फिर इसे सीमाओं से क्यों बांधा जा रहा है?”

हालांकि इस बयान पर भारतीय फैंस और क्रिकेट विश्लेषकों ने सवाल उठाए हैं कि जब पाकिस्तान खुद आतंकवाद पर चुप है, तो भारत से किसी भी तरह की क्रिकेटिंग भागीदारी की उम्मीद बेमानी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...