Wasim Akram ने पीसीबी चीफ को लगाई लताड़, जका अशरफ को बताया पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार

Ankit Singh
Published On:
Wasim Akram

World Cup 2023 की जंग हर एक बीतते दिन के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान टीम के लिए से ये टूर्नामेंट कुछ खास अच्छा नहीं जा रहा है। विश्व कप में अपने खराब प्रदर्शन की मारी पाकिस्तान टीम को अबतक जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी पर ही सवाल उठा दिया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार पीसीबी चीफ Zaka Ashraf को ठहराते हुए उनकी जमकर लताड़ लगाई है।

PCB Chief पर भड़के Wasim Akram

आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन पर वसीम अकरम ने पीसीबी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कभी अपने मुल्क के बारे में भी सोच लेने की नसीहत दी है। दरअसल, हाल ही में एक पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत के दौरान वसीम अकरम ने पीसीबी पर अपना गुस्सा उतारते हुए कहा है कि उनके पास अपनी नाराजगी जनता के सामने जाहिर करने का हक है।

साथ ही उन्होंने पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए PCB Chief जका अशरफ की जमकर आलोचना की है। दरअसल, वसीम अकरम का कहना है कि, “एशिया कप से पहले नजम सेठी की जगह सीईओ का पद संभालने वाले अशरफ अब तक टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहे हैं। अगर पीसीबी अभी भी पुराने ढांचे पर टिकी होती तो, अच्छा होता। अशरफ ने आते ही कई नए बदलाव लाए हैं, जो खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।”

Wasim Akram ने Zaka Ashraf की लगाई जमकर क्लास

आपको बता दें कि वसीम अकरम ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार पीसीबी में आए नए बदलावों को बताया। इसके साथ ही उन्होंने जका अशरफ को कड़ी नसीहत दे डाली। दरअसल, वसीम अकरम ने कहा कि, “आप पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में आए और अपने कर्मियों को लाते ही तुरंत बदलाव कर दिया। आप विदेशी प्रशिक्षकों को नियुक्त करने में रुचि रखते थे और आपकी इच्छा पूरी हो गई।”

वसीम अकरम ने अशरफ की पोल खोलते हुए कहा कि, “अगली बार कृपया अपने बारे में न सोचें, बल्कि पहले टीम के बारे में सोचें। पीसीबी के सभी पिछले सीईओ ने बहुत सावधानी से सिस्टम बनाया था और टीम को पहले रखा था, लेकिन आपने सब बदल दिया, इससे टीम को काफी नुकसान हुआ है। आपने सभी पुराने सिस्टम को बदलते हुए उसे नेशनल कोचिंग सेंटर बना दिया। आपने उसे क्यों बदला, मैं समझ नहीं पा रहा हूं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...