“हमारे पास क्वालिफाई करने का बेहतर मौका…”, LSG के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इमोशनल हुए Rishabh Pant

Pranjal Srivastava
Published On:
Rishabh Pant

बीती रात यानी मंगलवार 15 अप्रैल को Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से मात दे दी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उन्हीं के लिए गलत फैसला साबित हो गया।

वहीं इस मुकाबले में हार के बाद जहां LSG के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है, तो दूसरी तरफ DC ने जीत के बाद प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह कायम रखी है। ऐसे में LSG के खिलाफ इस बेहतरीन जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भावुक नजर आए।

दरअसल, BCCI द्वारा पंत को RCB vs DC मुकाबले से बैन कर दिया गया था, जिसके कारण DC को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पंत को इसी बात का दुख है कि अगर वो उस मुकाबले में मौजूद होते तो शायद दिल्ली अबतक क्वालिफाई कर चुकी होती।

जीत के बाद भावुक हुए Rishabh Pant

आपको बता दें कि Rishabh Pant ने LSG के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद कहा कि, “ज़ाहिर तौर पर पूरन हमें मुश्किल वक़्त दे रहे थे। हमारे कुछ प्लान थे। टोटल अच्छा था। हम अच्छी बॉलिंग करते रहे। मैं कहूंगा कि सीजन की शुरुआत उम्मीदों के साथ हुई थी। कुछ इंजरी। आखिरी मैच के बावजूद भी हम प्रतिस्पर्धा में हैं।”

वहीं इस दौरान पंत आखिरी मुकाबले में हार को लेकर भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि, “हमारे पास क्वालिफाई करने का बेहतर मौका होता अगर मेरा पास आखिरी मैच खेलने का चांस होता। निजी तौर पर वापस आना शानदार है। पूरे भारत से सपोर्ट देखकर खुशी हुई। डेढ़ साल के बाद काफी लंबा इंतज़ार करना पड़ा। मैं हमेशा मैदान पर रहना चाहता हू। कोई भी एक्शन मिस नहीं करना चाहता।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...