“हम विज्ञापन शूट करते हुए सेट पर अभ्यास करते हैं…”, IPL को लेकर ये क्या कह गए आर अश्विन

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL

IPL 2024 का क्रेज इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच अब Team India के दिग्गज स्टार स्पिनर R Ashwin ने आईपीएल को लेकर एक चौकाने वाला बयान दे दिया है।

दरअसल, आर अश्विन भी IPL 2024 का हिस्सा बने हैं और इस टूर्नामेंट में Rajasthan Royals की तरफ से खेल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बात करते हुए आर अश्विन ने कहा है कि कभी-कभी उन्हें आश्चर्य होता है कि क्या आईपीएल भी क्रिकेट है। उनके अनुसार विज्ञापन और बाकी चीजों में IPL के दौरान क्रिकेट कहीं पीछे छूट गया है।

IPL को लेकर आर अश्विन का चौकाने वाला बयान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में आर अश्विन ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट संग एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने IPL के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि, “आईपीएल में आने वाले एक युवा खिलाड़ी के रूप में, मैं केवल बड़े सितारों से सीखना चाहता था, मैंने यह नहीं सोचा था कि 10 साल बाद आईपीएल कैसा दिखेगा।”

इस दौरान अश्विन ने आगे कहा कि, “मैं कह सकता हूं कि, इतने सारे सीजन तक आईपीएल में रहने के बाद, आईपीएल बहुत बड़ा है। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या आईपीएल भी क्रिकेट है, क्योंकि इस दौरान खेल काफी पीछे चला जाता है। यह बहुत बड़ा है, हम अंततः विज्ञापन शूट और सेट में अभ्यास करते हैं।”

IPL के विकास को लेकर अश्विन ने कही ये बात

वहीं इस दौरान आर अश्विन ने आईपीएल को लेकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिक्स की भी एक बात की जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अश्विन से कहा था कि आईपीएल 2-3 साल से ज्यादा नहीं चलेगा। हालांकि आज के समय में IPL सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक लोकप्रिय टूर्नामेंट के समान बन चुका है।

ऐसे में आईपीएल के विकास को लेकर अश्विन ने कहा कि, “आईपीएल ने जिस तरह के विकास की कल्पना की थी, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। मुझे अभी भी स्कॉट स्टायरिस के साथ हुई वह बातचीत याद है जब हम दोनों सीएसके में थे। उन्होंने मुझे बताया कि जब वह आईपीएल के शुरुआती सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल रहे थे, तो उन्होंने नहीं सोचा था कि आईपीएल दो-तीन साल से ज्यादा चलेगा।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...