ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, प्रमुख खिलाड़ी की हुई वापसी

Kiran Yadav
Published On:
West Indies announce squad for Test series against Zimbabwe, key players return

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, प्रमुख खिलाड़ी की हुई वापसी : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय की टीम का ऐलान किया। तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल की टीम में वापसी हो गई है जबकि जेडन सील्स घुटने की सर्जरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं।

34 साल के शैनन गेब्रियल ने नवंबर 2021 में वेस्टइंडीज के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। गेब्रियल ने अब तक 56 टेस्ट मैचों में 31.84 की औसत से 161 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती और जोमेल वारिकन को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जबकि तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा,

“हम उन परिस्थितियों पर ध्यान देंगे जहां हमें खेलना है। हमने बाएं हाथ के दो स्पिनर मोती और वारिकन को शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया नहीं गए। 2021 की शुरुआत से ही सील्स ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी अनुपलब्धता के साथ, हमें लगा कि इस स्लॉट को भरने के लिए शैनन गेब्रियल सबसे अच्छा विकल्प है।”

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट 4 फरवरी से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट इसी मैदान पर 12 फरवरी से खेला जाएगा।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम कुछ इस प्रकार है :

क्रैग ब्रेथवेट (कप्‍तान), जर्मेन ब्‍लेकवुड, एनक्रुमाह बोनर, तेजनरेन चंद्रपॉल, रोस्‍टन चेस, जोशुआ डी सिल्‍वा, शेनन गेब्रियल, जेसन होल्‍डर, अल्‍जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, गुदाकेश मोती, रेमन रीफर, केमार रोच, डेवोन थॉमस और जोमेल वॉरिकन।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...