“वह बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे”, IND vs SA Final मुकाबले से पहले हिटमैन को लेकर ये क्या बोल गए सौरभ गांगुली

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SA Final

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला आज 29 जून यानी शनिवार रात 8 बजे से बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए ये मुकबाला 14 साल बाद दूसरी ICC ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की हार का बदला भी इस मुकाबले को जीतकर लिया जा सकता है।

ऐसे में पूरे देश की नजरें इस समय इस मुकाबले पर टिकी हुई है। सभी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। इस बीच इस खिताबी मुकाबले से पहले, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खिताब जीतने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का समर्थन किया है और साथ ही रोहित को लेकर एक मजाकिया टिप्पणी भी की है।

सौरभ गांगुली ने रोहित को लेकर दिया मजाकिया बयान

दरअसल, IND vs SA Final को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी भारत का समर्थन किया है। उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया ये खिताब जीत सकता है। साथ ही उन्होंने रोहित को लेकर मजाक करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह सात (छह) महीनों में दो विश्व कप फाइनल हार सकते हैं। अगर वह सात महीने में अपनी कप्तानी में दो फाइनल हार गए तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे।”

इतना ही नहीं बल्कि गांगुली ने बीते 2 मैचों में रोहित शर्मा की शानदार पारियों को भी याद किया और फाइनल में भी ऐसी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शानदार बल्लेबाजी की। मुझे आशा है कि यह कल भी जारी रहेगा। आशा है कि भारत सही पक्ष पर समाप्त करेगा, और उन्हें स्वतंत्रता के साथ खेलना चाहिए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...