IND vs NEP: नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान Hardik Pandya को सूझी ये कैसी मस्ती, अंपायर को भी कर दिया हंसने पर मजबूर, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
IND vs NEP

भारतीय टीम इस बार Asia Cup 2023 के महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है, लेकिन बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेरा हुआ है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे मैच को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया और इस बीच बीते दिन नेपाल के खिलाफ भी मैच में बारिश ने ऐसा ही खेल किया था। बार-बार हो रही बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ रहा था।

बारिश के इस खेल से सभी परेशान हो गए थे, लेकिन इस बीच भारतीय टीम के उपकप्तान Hardik Pandya मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने अपने मस्ती भरे अंदाज से ना सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि अंपायर तक को हंसने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने स्लिप में एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, Jadeja भी रह गए दंग, Watch Video!

IND vs NEP मैच में बारिश ने किया गजब खेल

आपको बता दें कि बीते दिन नेपाल के खिलाफ मैच की शुरुआत तो ठीक-ठाक ही हुई, लेकिन इस बीच बारिश ने भी गजब खेल किया। बारिश थोड़ी देर के लिए आ रही थी और थोड़ी ही देर में रुक जा रही थी। ऐसा ही कुछ मैच के 30वें ओवर में हुआ, जब Mohammed Siraj गेंदबाजी कर रहे थे। तभी बारिश होने लगी और अंपायर ने कवर लाने का ईशारा किया। दूसरी तरफ से ग्राउंडमैन भी कवर लेकर क्रीज की तरफ दौड़े, लेकिन इससे पहले की वो पहुंच पाते, बीच में ही बारिश रुक गई और उन्हें कवर वापस ले जाना पड़ा।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, 4 साल बाद वनडे में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Hardik Pandya ने अंपायर रूचिरा को लगाया गले

बारिश का खेल यही समाप्त नहीं हुआ। दरअसल, इसके बाद मैच फिर शुरू हुआ और 35वें ओवर में Ravindra Jadeja की गेंदबाजी के समय एक बार फिर बूंदा-बांदी शुरू हो गई, जिसके बाद फिर ग्राउंड मैन कवर लेकर तैयार हो गए। इस दौरान Hardik Pandya ठहाके लगाकर हंसने लगे, क्योंकि बारिश थोड़ी ही देर में फिर रूक गई। इस बार हार्दिक हंसते हुए अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के पास गए और उन्हें गले लगा लिया, क्योंकि इतेफाक से अंपायर ने बारिश को देख स्टंप उखाड़ लिए थे, लेकिन बारिश रूकते ही उन्हें दोबारा स्टंप को वापस लगाना पड़ा।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...